Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में बाथटब में मिली इंजीनियर की लाश:ऋषिकेश घूमकर लौटे, होटल में लिया था कमरा; UK में करता था नौकरी

    12 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक होटल में यूके से भारत लौटे इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह हाल ही में भारत आए थे और उत्तराखंड के ऋषिकेश में घूमने के बाद सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे। देर रात होटल के कमरे में बने जकूजी (बाथटब) में वह अचेत अवस्था में मिले। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान प्रांजिल पाठक (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले थे और यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर थे। वह मैनचेस्टर में रहते थे। दोस्त को एयरपोर्ट छोड़कर होटल पहुंचे थे शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रांजिल हाल ही में यूके से भारत आए थे। सोमवार को वे उत्तराखंड के ऋषिकेश में छुट्टियां बिताकर लौटे थे। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने एक दोस्त को छोड़ने गए। दोस्त को फ्लाइट बोर्ड कराने के बाद उन्होंने नाइट स्टे के लिए सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल में कमरा नंबर 302 बुक किया था। रात 8 होटल स्टाफ को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ तो कमरे की जांच की गई। वहां जकूजी के पानी में प्रांजिल अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। CCTV में कमरे की तरफ कोई जाता नहीं दिखा सूचना मिलने पर सेक्टर-53 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया। जांच के दौरान होटल की तीसरी मंजिल और एंट्री-एग्जिट पॉइंट के CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच अधिकारी के मुताबिक, प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद किसी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने की बात सामने नहीं आई है। कमरा अंदर से लॉक था। UK में होने वाली थी शादी, तैयारियां चल रही थीं प्रांजिल की मौत की खबर मिलते ही आगरा में उनके परिवार में शोक छा गया। बताया जा रहा है कि उनका करियर अच्छा चल रहा था और जल्द ही यूके में उनकी शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण जांच अधिकारी अजय के मुताबिक, फिलहाल मौत की असली वजह के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जकूजी में नहाते समय दिल का दौरा पड़ने, पैर फिसलने या दम घुटने समेत कई संभावित कारण हो सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में 864 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार:ग्राहकों को बेचने के बाद चैट डिलीट, नकदी और मोबाइल बरामद
    Next Article
    पंचलक्ष मंत्र जप का संकल्प पूरा:पंच दिवसीय ब्रह्मगायत्री महायज्ञ के समापन पर रामपुर एसपी ने किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment