Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में छात्रा के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:मारपीट कर न्यूड वीडियो बनाई, यूरीन पिलाया, बोतल से सिर फोड़ा; लिव-इन में रहती थी

    13 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। इसके साथ मारपीट कर वीडियो भी बनाई। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो छात्रा के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इसके बाद युवती ने उसके चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल की और लोकल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को धर दबोचा। साथ ही छात्रा की सीरियस हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर में भर्ती कराया गया। रविवार को गुरुग्राम पहुंची छात्रा की मां ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। कहना है कि उसकी बेटी को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। यूरीन तक पिलाया। पहले जानिए कैसे युवक के चंगुल में फंसी छात्रा… अब जानिए छात्रा की मां ने क्या-क्या बताया… पीड़िता की मां के मुताबिक 16 फरवरी रात करीब 10 बजे बेटी का फोन आया, उसने कहा - “मेरे पास समय नहीं है, मुझे मार दिया जाएगा… शिवम पिछले 3 दिनों से मुझे पीट रहा है, जलाया है, आज मार देगा।” शिवम ने उसे तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा, उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और रोज कई बार निजी अंगों को जलाया। मां ने कहा कि आरोपी ने चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। पीड़िता त्रिपुरा की रहने वाली है और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए गुरुग्राम आई थी। ऑनलाइन ऐप के जरिए आरोपी से दोस्ती हुई थी। मां के अनुसार बेटी की हालत बेहद गंभीर है। एडवोकेट बोली- शरीर को कई जगह से दागा एडवोकेट रीना रॉय ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले पीड़ित ने अपने पिता को कॉल कर कहा था- अगर आप मुझे जिंदा देखना चाहते हो गुरुग्राम में आकर ढूंढ लो। उसने अपने पीजी के बारे में भी बताया था। इसके बाद उसके घरवाले एक्टिव हुए। एडवोकेट के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर लगाकर लाइटर से आग लगाई थी। उसने शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दागा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा:चेहरे पर चोट के गहरे निशान, AIIMS रेफर; मां बोली- बेटी के चरित्र पर शक करता था गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को जमकर पीटा। रूम में ही बंधक बनाकर उसे घंटों तक टॉर्चर करता रहा। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके बॉयफ्रेंड की चंगुल से छुड़ाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी बोले- कांग्रेस-सपा ने जहरीली राजनीति नहीं छोड़ी:मेरठ में मेट्रो-रैपिड रेल का उद्घाटन किया, स्कूली बच्चों के साथ सफर किया
    Next Article
    जयराम रमेश बोले-मोदी तारीफ करते रहे, ट्रम्प टैरिफ लगाते रहे:अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के गले में फंदा, एकतरफा समझौता मंजूर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment