Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिरोह बना कर गोकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:हरदोई में 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

    8 hours ago

    2

    0

    हरदोई पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के एक वांछित सदस्य मुनीश को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। मुनीश को संडीला थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को संडीला थाना प्रभारी निरीक्षक ने मुनीश सहित कुल चार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर गोकशी जैसे जघन्य अपराधों और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप था। संडीला पुलिस ने इस मामले में नामजद अभियुक्त मुनीश, निवासी ग्राम गोसवा डोगवा, कोतवाली सण्डीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने मुनीश की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार आरोपी मुनीश पर संडीला कोतवाली में पहले से दो मुकदमें दर्ज हैँ। मुनीश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, कांस्टेबल रंजीत बहादुर और कांस्टेबल सखाराम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ते की मौत केवल योगी जी दे सकते हैं- लक्ष्मीनारायण:मेरठ पहुंचे मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अतीक अहमद पर साधा निशाना
    Next Article
    अनुराग डोभाल और रितिका चौहान बने पेरेंट्स:राम नवमी पर बेटे का जन्म, यूट्यूबर ने अस्पताल से व्हीलचेयर पर गोद में लेकर फोटो साझा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment