Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैरहाजिर 3 एएनएम का 15 दिन का काटा वेतन:डीएम को स्वास्थ्य उपकेंद्र में मिली लापरवाही, स्कूल में खराब एमडीएम पर शिक्षकों पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजा राजागणपति आर. ने विकास खंड ऐलिया के उपकेंद्र कक्राही का मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र खुला मिला, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं था, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया के अधीक्षक डॉ. संजय गौड़ ने जानकारी दी कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उपकेंद्र पर छह प्रसव कराए गए हैं। हालांकि, उपकेंद्र की वास्तविक स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने इस दावे पर संदेह जताया। परिसर की साफ-सफाई अत्यंत खराब पाई गई और ऐसा प्रतीत हुआ कि काफी समय से यहां कोई प्रसव नहीं हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि उपकेंद्र पर तीन एएनएम किरन देवी, संतोषी देवी और एकता राज तैनात हैं, लेकिन तीनों ही अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह पाई गईं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीनों कर्मचारियों का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा, अधीक्षक डॉ. संजय गौड़ और बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधीक्षक से स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उपकेंद्र पर प्रसव कराए जाने का दावा सही है तो उसका प्रमाण प्रस्तुत करें, अन्यथा भ्रामक जानकारी देने पर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसके बाद डीएम ने हरगांव क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई और कई बच्चे बिना यूनिफॉर्म के मिले, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। मास्टर रजिस्टर न बनाए जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक जाहिरा बानों को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए। कक्षा-2 के बच्चों की पढ़ाई कमजोर मिलने और भोजन की गुणवत्ता खराब होने पर सभी शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 20 करोड़ से हाईटेक हुआ ICCC सेंटर:ट्रैफिक नियम तोड़ते ही ऑटो चालान, कूड़ा फेंकने वालों पर ड्रोन से नजर
    Next Article
    फरेन्दा में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई:थाना समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment