Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राहक ने पूछा क्या रोड बन रही...दुकनदार ने दांत तोड़े:आरोपी ने टूटे दांत हाथ में पकड़ाकर कहा, 'सड़क बन गई, FIR कराओ'

    4 hours ago

    2

    0

    रावतपुर में एक दुकनदार ने दुकान पर दूध लेने आये एक युवक व उसके बेटे को मामूली बात पर पीट दिया।उसके तीन दांत तोड़कर हाथ में दे दिए। पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पूछा क्या सड़क बनने जा रही इतना सुनते ही दुकनदार ने पीट दिया रावतपुर थाना क्षेत्र के शारदा नगर निवासी अमित सिंह प्राइवेट कर्मी है। परिवार में वह अपनी पत्नी और मां के साथ रहते हैं। अमित ने बताया कि रविवार को दोपहर में पड़ोस में बनी भदौरिया जनरल स्टोर पर दूध लेने गए थे। इसी दौरान दुकान के पास की कुछ सड़क उखड़ी पड़ी थी। अमित ने बताया कि उन्होंने दूकानदार संजय सिंह भदौरिया से मजाकिया अंदाज में बस इतना पूछ लिया कि क्या भईया सड़क बनने जा रही है। इस बात से वह तिलमिला उठे और उसे अपनी दुकान के अंदर घसीट लिया। वहां उनका बेटा सौरभ भदौरिया पहले से ही मौजूद था। दोनों ने इतना मारा कि उनके मुंह के तीन दांत तोड़ दिए। दांत तोड़कर हाथ में देते हुए दंग बोले जाओ अब जिसको दिखाना हो दिखा दो। जिसके बाद पीड़ित ने 112नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते रावतपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसी दौरान पीड़ित ने थाने के अंदर दांत दिखाते हुए अपना वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई कि मांग की। थाना प्रभारी बोले- रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान पीड़ित के दांत टूट गए हैं। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई कि जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राणा सांगा जयंती मनाई:रामपुर में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
    Next Article
    भांभर रेंज में 'ऑपरेशन तेंदुआ' तेज:ड्रोन से निगरानी, 24 घंटे पेट्रोलिंग; वन विभाग अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment