Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुकुल के छात्र को 11 बार सिगेरट से जलाया गया:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 43 चोट के निशान, भारी वस्तु से मारा गया, अंदरूनी चोटों से मौत

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 साल के दिव्यांश को 11 बार सिगरेट जलाया गया था, उसके शरीर में 43 चोटों के निशान पाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ हुई हैवानियत का खुलासा हुआ। सामने आया कि छात्र पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाकर लैब भेजा गया है। बुधवार सुबह घर के बाहर फेंक गए थे महाराजपुर थानाक्षेत्र के प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने इकलौते बेटे दिव्यांश का 15 अप्रैल को लखनऊ के आलम नगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में एडमिशन कराया था। बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे गुरुकुल संचालक कन्हैया मिश्रा कार से दिव्यांश का शव घर के कुछ दूरी पर फेंक कर चले गए थे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे। जानकारी पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी अंजिल विश्वकर्मा समेत फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। देर रात बिल्हौर सीएचसी के डॉ अभिषेक कुमार सिंह और डॉ सोमेश चंद्र शर्मा के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के साथ हैवानियत की जानकारी सामने आई। चार स्लाइड बनाकर भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर में भारी वस्तु के प्रहार से 43 चोटों के निशान पाए गए, शरीर में पीठ, हाथ, पैर, सीने समेत 11 जगह सिगरेट से जलाए जाने के दाग मिले है। अंदरुनी चोटों के कारण मौत की पुष्टि की गई है। छात्र के साथ कुकर्म की भी आशंका पाई गई है, जिसके चलते चार स्लाइड बनाकर भेजी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 42 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान:सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग
    Next Article
    लोग जिंदा जल रहे थे, हम सब बेबस देखते रहे:मिर्जापुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मुंडन कराकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment