Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में स्टंट-करने वाले थाने में जोड़ रहे हाथ:हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन पर किया था, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त की

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर आकिल खां का जन्मदिन मनाने के दौरान चलती कारों से स्टंट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। यह कार्रवाई स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजाहिद अली, मोनिस अली और यमन खां के रूप में हुई है। मुजाहिद अली मानुजई का निवासी है और हांडा सिटी कार चला रहा था, जबकि मदराखेल निवासी मोनिस अली वर्ना कार का चालक था। यमन खां जियाखेल का निवासी है। कारों से खतरनाक स्टंट किया था यह घटना 20 अप्रैल की रात सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक देसी ढाबे पर हुई थी। चौक कोतवाली क्षेत्र के बर्कजई निवासी हिस्ट्रीशीटर आकिल खां का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में आकिल खां के कई दोस्त लग्जरी कारों से पहुंचे थे। जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों ने हाइवे पर कारों से खतरनाक स्टंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोग सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बना रहे थे, तो कुछ कार की खिड़कियों से लटककर सेल्फी ले रहे थे। इन स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और कार व युवकों की पहचान शुरू की। पुलिस ने एक कार जब्त करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं टॉप टेन में प्रयागराज की अविका:इंटर टॉप टेन सूची में प्रयागराज का एक भी नाम नहीं, पास होने वालों की संख्या अधिक
    Next Article
    मेरठ की वंशिका बनीं 12वीं में जिला टॉपर:93.40% अंक किए हासिल, इंटरमीडिएट में 38,797 छात्रों ने दी थी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment