Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुकुल में गर्लफ्रेंड के साथ भांजे को पीटकर मार डाला:कानपुर में बोला- शैतानी करता था, दीवार में सिर पटका; धूप में भूखे खड़ा रखा

    3 hours ago

    1

    0

    "दिव्यांश गुरुकुल की परंपरा के मुताबिक ढल नहीं पा रहा था, दिनभर वह शैतानी करता। पढ़ाई में आनकानी करता। मैं उसको समझाता, तो वह मानता नहीं था। पिछले 3–4 दिनों से उसकी शैतानियां बढ़ गई थीं, जिससे मुझे उससे चिढ़ होने लगी थी। उसकी हरकतों से तंग आकर मैंने उसे नंगे पांव घंटों धूप में खड़ा रखा। उसकी रातभर थप्पड़, चप्पल, लात-घूसों से पिटाई की। उसके कपड़े उतरवा कर पीठ पर डंडे मारे। मैंने उसकी पीठ पर लात मार दी, जिससे वह दूर जाकर गिरा। दीवार से सिर टकरा गया। उसका मुंह दबाया, फिर एक के बाद एक कई घूसें उसकी पीठ पर जड़ दिए, जिससे वह बेसुध हो गया। फिर मैं उसे वहीं छोड़ कर चला गया। बुधवार सुबह जाकर देखा तो दिव्यांश मर चुका था। फिर कार से उसका शव कानपुर में घर के बाहर छोड़ आया।" ये बातें लखनऊ के रामानुज भागवत वेद विद्या पीठ के संचालक और 11 साल के दिव्यांश के रिश्ते के मामा सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया ने पुलिस के सामने कबूली हैं। 15 अप्रैल को कानपुर के महाराजपुर के गौरिया निवासी प्राइवेट कर्मचारी नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने इकलौते बेटे को वेद पाठ की शिक्षा के लिए उसके मामा के गुरुकुल में दाखिला कराया था। महज हफ्तेभर में मामा ने ही भांजे को पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी मामा ने पुलिस के सामने क्या कबूला, उसकी गर्लफ्रेंड क्यों अरेस्ट हुई, आगे पढ़िए- दिव्यांश गुरुकुल में डांस करता, सब बच्चे उसके जैसा हो रहे थे गुरुवार को दिव्यांश के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया और उसकी मूलरूप से छतरपुर निवासी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के बाद सौरभ ने जो बयान दिए, उसको सुन पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। आरोपी मामा ने मंगलवार की रात 11 साल के मासूम के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। पूछताछ में सौरभ ने बताया कि दिव्यांश गुरुकुल के नियमों का पालन नहीं कर रहा था। वह कक्षा में शोर मचाता था, बच्चों से बातें करता था, गाना गाता, डांस करने लगता। उसकी शरारत देख अन्य बच्चे भी कुछ ही दिनों में उसके रंग में रंगने लगे थे। जिसे देख मुझे उससे चिढ़ आने लगी थी। इस वजह से तीन दिनों से दिव्यांश की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। नंगे पांव धूप में खड़ा कर डंडों से पीटते थे सौरभ ने कबूला- तेज धूप में दिव्यांश के कपड़े उतार कर उसे नंगे पैर छत में खड़ा कर देता था। छाया की ओर भागने पर उसे पीटता। दिव्यांश को छोड़ सभी बच्चों को खाना दिया जाता था। वह भूख से रोता तो डंडों से उसकी पिटाई की जाती थी। मंगलवार रात करीब 9 बजे सभी बच्चे कमरे में सोने चले गए। मैं दिव्यांश से इतना चिढ़ गया था कि मैंने उसे रात भर पीटने की ठान ली थी। मैं उसे एकांत जगह पर लेकर आने लगा तो वह चिल्लाने लगा, जिस पर मेरा पारा और चढ़ गया। मैंने थप्पड़, लात–घूंसा, डंडा, बेल्ट जो कुछ मिला उससे पिटाई की। रोने पर उसे घसीट कर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसका सिर टकराया था, इसी के चलते उसके सिर पर चोट के निशान हैं। उस दिन पता नहीं मुझे क्या हो गया था कि पिटाई के दौरान उसकी हालत का ख्याल ही नहीं रहा। मार खाकर वह बेहोश गया और मैं उसे छोड़ कर चला गया। सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। गर्लफ्रेंड ने साथ दिया, तोड़े सीसीटीवी कैमरे गुरुकुल के सारे बच्चे जमा हो गए, जिस पर मैंने गुरुकुल के पास ही किराए पर रहने वाली गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी को बुलाया। उसने सभी बच्चों को अपने–अपने घर भेज दिया। इसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे हर्षिता ने तोड़ दिए। फिर हर्षिता ने मेरे लिए एक कार बुक की। मैं कार से दिव्यांश की लाश उसके घर के पास फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने डीवीआर खंगाली तो उसमें दिव्यांश के साथ हुई बर्बरता की ऐसी फुटेज मिली, जिससे पुलिस अधिकारियों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। मेस की फुटेज में दिखा- सब बच्चे खाना खा रहे, दिव्यांश कोने में रो रहा एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि बीते तीन दिनों की फुटेज चौकानें वाली थी। फुटेज में सामने आया कि आरोपी सौरभ तीन दिनों से उसकी बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। सौरभ, दिव्यांश को भरी धूप में हाथ ऊपर करवा कर घंटों तक सजा देता दिख रहा है। मेस में सभी बच्चों को खाना दिया जा रहा है, लेकिन दिव्यांश को भूखा रहने की सजा मिली थी। मेस की फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्चे खाना खा रहे, जबकि दिव्यांश कोने में रोता बिलखता दिख रहा है। खाना खाने पर बाल पकड़ कर घसीटा एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया- एक फुटेज में सामने आया, जिसमें दिव्यांश चोरी-छिपे अपने साथियों का खाना खाता दिख रहा है। इसकी भनक लगने पर सौरभ गुस्से में मेस पहुंचा। दिव्यांश के बाल पकड़ कर घसीटते हुए बाहर लाया। इसके बाद एक के बाद एक थप्पड़, घूसे मारे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बच्चे के किसी बात को न मानने पर संचालक सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया ने उसे पीटा था। पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। उसकी गर्लफ्रेंड ने गुरुकुल से साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पिता महंत थे, गलती पर इसी तरह पीटते थे गुरुकुल के संचालक और आरोपी सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया ने पुलिस को बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों महंत हैं। उनके पिता सुरेश चंद्र मिश्रा भी महंत थे। गलती पर पिता दोनों भाइयों को बहुत मारते थे। ऐसे में जब बच्चे गलती करते हैं या बात नहीं सुनते तो उससे भी बर्दाश्त नहीं होता है। मंगलवार की रात दिव्यांश की गलती पर उसे पीटा था। उसने पुलिस को बताया कि गुरुकुल के दूसरे बच्चों को भी वह इसी तरह से पीटता था। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- जिम में बीवी बहक न जाए, इसलिए मार डाला: जिम ट्रेनर्स के रोमांस के किस्से परेशान करते थे; मुरादाबाद में कारोबारी का कबूलनामा "आए दिन जिम ट्रेनरों के किस्से सामने आ रहे हैं। कहीं जिम ट्रेनर के साथ अफेयर में पड़ी महिला ने पति को मरवा दिया, तो कहीं जिम ट्रेनर के इश्क में महिला घर-परिवार छोड़कर चली गई। ऐसी कहानियों से मैं अपनी पत्नी को लेकर इनसिक्योर फील करने लगा था।'' यह कहना है मुरादाबाद के स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता का। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ने किया 14 और समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें रूट और टाइम शेड्यूल
    Next Article
    सुमनानंद गिरि बोले-50 बार पूछा, फिर हर्षा को दीक्षा दी:मॉडल के संन्यास पर आचार्य दातार की आपत्ति- मुंडन नहीं कराया, मेकअप में घूम रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment