Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखनाथ मंदिर में हाथापाई करने के आरोपी का चालान:पिता की भी कर चुका है पिटाई, गोरखपुर आकर PAC जवान से उलझा

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर गेट पर रविवार रात पीएसी जवान से हाथापाई करने के आरोपी पर पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग की कार्रवाई की है। बलिया के थाना नगरा क्षेत्र के चंद्रवार दुगौली निवासी राधेश्याम राजभर ने मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान हाथापाई और हंगामा किया था। घटना के बाद पुलिस उसे पकड़कर गोरखनाथ थाने लाई थी। जहां गहनता से आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की गई। गोरखनाथ पुलिस ने बलिया में रहने वाले आरोपी के छोटे भाई पवन राजभर से संपर्क किया। पवन ने बताया कि राधेयाम की गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के डॉक्टर बेरी की कई साल से दवा चल रही है। राधेश्याम की पत्नी और 2 बच्चे हैं। घर पर आए दिन मारपीट करने की वजह से राधेश्याम को छोड़कर पत्नी भी बच्चों के साथ मायके चली गई। पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने भी राधेश्याम का अलग कर दिया है। पिता पर भी हमला कर चुका है। पवन ने बताया कि कई बार गोरखपुर ले जाकर इलाज करा चुका हूं। अब वो मेरी बात भी नहीं सुनता है। पटीदार से मारपीट में दर्ज हुई थी एफआईआर पवन ने बताया कि राधेश्याम ने 2016 में पासपोर्ट बनवाया था। लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वह बाहर नहीं जा सका। इधर लगातार दवा चलने से कुछ सुधार हुआ था। तभी पटीदारों से उसने मारपीट कर ली। जिसमे राधेश्याम के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस कारण पासपोर्ट भी रिन्यूवल नहीं हो पाया। पासपोर्ट के लिए राधेश्याम काफी समय से दौड़ रहा था। इसी बीच घर पर बिना बताए वह गोरखपुर चला गया। राधेश्याम ने पासपोर्ट रिन्यूवल कराने के लिए ही प्रार्थना पत्र लेकर गया था। लेकिन वहां पर भी उसने झगड़ा कर लिया। राधेश्याम की दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। उसकी दवा चलती है। शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की गई है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार रात के समय एक युवक ने गेट पर चेक करने के दौरान पुलिस से झगड़ा कर लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रात के समय मेले में आए लोगों की वहां भीड़ जुट गई। किसी तरह पुलिस युवक को पकड़कर गोरखनाथ थाने ले गई। युवक की पहचान बलिया के थाना नगरा क्षेत्र के चंद्रवार दुगौली निवासी 35 साल के राधेश्याम राजभर के रूप में हुई। गोरखनाथ मंदिर में रात करीब 8:30 बजे के करीब प्रेमचंद दक्षिणी गेट से अंदर जा रहा था। तभी गेट पर पुलिस ने उसकी चेकिंग की। इस दौरान वह पुलिस से उलझ गए। हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह पुलिस ने उसको काबू में किया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लेकर गई। एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ में पता चला है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इस वजह से वह पुलिस से काफी नाराज रहता है। वह मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से ही पुलिस से अभद्रता किया है। प्रार्थना पत्र लेकर आया था गोरखपुर पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि उसका पासपोर्ट निरस्त हो गया है और वह इसी संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर आया है। वह पीएसी जवान से अंदर जाने की अनुमति मांग रहा था, लेकिन कार्यालय बंद होने की जानकारी दिए जाने पर वह उत्तेजित हो गया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आबकारी एक्ट के एक मुकदमे के कारण उसका पासपोर्ट आवेदन निरस्त हुआ था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। असलहा छीनने की सूचना अफवाह गोरखनाथ मंदिर परिसर में पीएसी जवान से युवक की धक्का-मुक्की के बाद असलहा छीनने की सूचना फैलते ही कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभाल ली। एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि असलहा छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवक ने केवल बदसलूकी और धक्का-मुक्की की थी, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खेत पर जाकर किसान ने सुसाइड किया:ससुर का दावा- जंगली जानवरों ने फसल खराब की, इससे दुखी होकर जहर खाया
    Next Article
    संघ प्रमुख ने ली शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की जानकारी:RSS पदाधिकारियों के साथ बैठक की, प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment