Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत:शताब्दी वर्ष समारोह के तहत सामाजिक सद्भाव बैठक को करेंगे संबोधित

    10 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सर संघ चालक मोहन भागवत फरवरी 2026 में गोरखपुर आएंगे। वह संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सामाजिक सद्भाव बैठक होगी। माना जा रहा है कि RSS प्रमुख किसी बड़ी बैठक को संबोधित करेंगे। उनका गोरखपुर प्रवास दो दिन का हो सकता है। हालांकि, अभी उनके आने की तिथि तय नहीं हुई है। RSS शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत विजयादशमी के दिन 2 अक्टूबर 2025 से होगी। पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी भी बांट दी गई है। फरवरी 2026 में होने वाली बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। 1 से 28 फरवरी तक सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित होगी 1 से 28 फरवरी तक सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की जाएगी। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, निर्दोष, निडर और संगठित हिन्दू समाज खड़ा करना इन बैठकों का उद्देश्य है। लोगों को जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर हिन्दू राष्ट्र कार्य में सहभागी बनने का संदेश दिया जाएगा। संघ का कहना है कि किसी भी जाति या बिरादरी की समस्या, पूरी हिन्दू समाज की सामूहिक समस्या है। अन्य केंद्रीय पदाधिकारी भी आएंगे इस कार्यक्रम में सर कार्यवाह सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। लंबे समय बाद गोरखपुर में इतने बड़े पैमाने पर संघ पदाधिकारियों का जमावड़ा होगा। यहां से "हिन्दू प्रथम" की संकल्पना को बल मिलने की संभावना जताई जा रही है। जानिए पूरे साल का कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव : 2 से 15 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी के साथ शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ होगा। 1925 की विजयादशमी को संघ का आरंभ हुआ था। संघ के 100वें विजयादशमी उत्सव में हर हिन्दू परिवार से कम से कम एक किशोर व महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। व्यापक गृह संपर्क : घर-घर संपर्क योजना - 2 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर हिन्दू परिवार में संघ विचार पहुंचाना है। इसके साथ ही संपूर्ण समाज को समरस रूप में हिन्दू सम्मेलनों में सहभागी बनाने का लक्ष्य है। मंडल/ बस्ती हिन्दू सम्मेलन : 24 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर व्यवसायी शाखा का आयोजन करने, मिलन करने एवं जागरण टोली बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सामाजिक सद्भाव बैठक : 1 फरवरी से 28 फरवरी तक सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य है कि जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर समाज हिन्दू व देश का सोचने वाला बने। प्रमुख जन गोष्ठी : 20 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नागरिक गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें लोग शामिल रहेंगे। शालेय/बाल कार्ययोजना : 16 से 31 अगस्त 2026 तक शालेय/बाल कार्ययोजना का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर बस्ती और 5 हजार आबादी वाले हर गांव में शाखा लगाना है। युवा केंद्रित कार्यक्रम (नगरीय) : 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में हर बस्ती में सक्षम टोली का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलडीए में कंपाउंडिंग मैप पास कराने की प्रक्रिया होगी तेज:जोनवार अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई
    Next Article
    यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा आरोप:पिछली सरकारों ने नोट और नौकरी की चोरी की, भास्कर से खास बातचीत में बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment