Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AIIMS की ओपीडी कल बंद रहेगा:मरीजों को नई तारीख दी जाएगी, मोबाइल पर मिलेगा मैसेज

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर AIIMS की OPD सेवाएं मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद रहेंगी। इसकी जानकारी AIIMS प्रशासन की ओर से OPD हाल में सूचना चस्पा कर दी गई है। साथ ही टीबी डिस्प्ले पर भी अवकाश की जानकारी प्रदर्शित की गई है। OPD बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होगी, जिन्होंने मंगलवार के लिए डॉक्टर से परामर्श का स्लॉट पहले ही बुक कर लिया था। अब ऐसे मरीजों को संबंधित डॉक्टर से दिखाने के लिए दोबारा नई तारीख पर OPD बुकिंग करानी होगी। दरअसल, अवकाश को लेकर पहले से कोई स्पष्ट सूचना नहीं होने के कारण कई मरीजों ने ऑनलाइन स्लॉट बुक कर लिया था। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत मरीज को निर्धारित समय से आधे घंटे के भीतर ओपीडी हाल के पर्चा काउंटर पर पहुंचकर बुकिंग नंबर दिखाना होता है, जिसके बाद आसानी से पर्चा बन जाता है। गोरखपुर AIIMS के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि जिन मरीजों ने पहले से स्लॉट बुक किया है, उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर अलग-अलग तारीखों में बुलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी मरीज को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस ने पर्वत नीर प्लांट से दो नाबालिग छुड़ाए:बाल श्रम के खिलाफ देहात इंडिया के साथ मिलकर की कार्रवाई
    Next Article
    आगरा में बच्चे की मौत पर हंगामा:सशक्त पीली सेना का हॉस्पिटल पर प्रदर्शन, कार्रवाई और मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment