Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ों की मस्ती, VIDEO:मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन, 42 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी अपने चरम पर है। 42 डिग्री की अधिकतम तापमान के साथ मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस मौसम में इंसानों के साथ साथ जानवर भी ठंडक की तलाश में हैं। गोरखपुर के चिड़िया घर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जब दो दरियाई घोड़े पानी के अंदर खेलते नजर आएं। दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे। हीट वेब का कहर जारी रहेगा मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है राजस्थान से चल रही पछुआ हवाओं के चलते तापमान के बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में शहर के अंदर हीट वेब का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग के अनुसार- तापमान में कमी की कोई उम्मीद नहीं है। आज शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लगातार बच के रहने की चेतावनी जारी की जा रही है। पानी ज्यादा पीने और धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही धूप से आने के बाद फ्रीज का ठंडा पानी या कोई ठंडी चीज खाने से बचने को कहा गया है। स्कूलों का टाइम बदला बढ़ते तापमान को देखते हुए यूपी सरकार की बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों की टाइमिंग बदलने का आदेश दिया गया है। जिसमें अब सुबह 7: 30 बजे से 12: 30 बजे तक ही पढाई होगी। बार- बार गला सूख रहा-संध्या मिश्रा बेटी का एडमिशन कराने आई संध्या मिश्रा ने कहा- गरम हवा बहुत तेज चल रही है। चेहरा लाल हो जा रहा, गला बार- बार सूख जा रहा है। अच्छा है कि सरकार ने स्कूल की टाइमिंग चेंज कर दी है नहीं तो 50% परसेंट बच्चे हीट वेब की वजह से ही बीमार पड़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माता-पिता की लाश के बगल रोती रही नवजात:पति का सिर फटा, पत्नी की कमर टूटी, हरदोई में 4 फीट हवा में उछली बाइक
    Next Article
    29 अप्रैल को शिव मंदिर पर लहराएगा ध्वज:सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण, 1000 कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment