Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर एयरपोर्ट को मिला ‘चल वैजयंती शील्ड’:पब्लिक सेक्टर में पहला स्थान, ऑफिस वर्क और पैसेंजर सर्विस में बना मॉडल

    7 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर एयरपोर्ट को “चल वैजयंती शील्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑफिस वर्क, इंफॉर्मेशन सिस्टम और पैसेंजर सर्विस में हिन्दी के प्रभावी यूज के लिए वर्ष 2025 में पब्लिक सेक्टर कैटेगरी में फर्स्ट प्राइज प्राप्त करने पर मिला है। यह अवॉर्ड नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के आयोजन में दिया गया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर और समिति के चेयरमैन उदय बोरवणकर ने यह अवॉर्ड दिया। गोरखपुर एयरपोर्ट की ओर से डायरेक्टर संजय कुमार और नोडल राजभाषा ऑफिसर विजय कौशल ने अवॉर्ड रिसीव किया। इस दौरान कई सीनियर ऑफिसर भी मौजूद रहे। हर लेवल पर बढ़ा हिन्दी का यूज एयरपोर्ट पर डेली ऑफिस वर्क, फाइल हैंडलिंग, लेटर और ऑफिस डॉक्युमेंट में हिन्दी का यूज लगातार बढ़ाया गया है। साथ ही पैसेंजर्स के लिए अनाउंसमेंट, साइन बोर्ड और इंफॉर्मेशन डिस्प्ले में भी हिन्दी को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे लोगों को जानकारी आसानी से समझ में आती है। स्मार्ट इनिशिएटिव से मिला बेहतर रिजल्ट हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने कई स्मार्ट इनिशिएटिव लिए। स्टाफ को हिन्दी में काम करने के लिए ट्रेनिंग और मोटिवेशन दिया गया, जिससे वर्किंग सिस्टम ज्यादा बेहतर और आसान हुआ। इन प्रयासों का सीधा असर दिखा और एयरपोर्ट को टॉप अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ में उत्साह है। सभी ने इसे टीम वर्क का रिजल्ट बताया और कहा कि आगे भी हिन्दी के यूज को और बढ़ाया जाएगा, ताकि काम और सर्विस दोनों और बेहतर हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत:परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, अंतिम संस्कार से इनकार
    Next Article
    बसपा ने पूर्व MLC धर्मवीर अशोक को निष्कासित किया:बुलंदशहर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment