Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत:परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, अंतिम संस्कार से इनकार

    9 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम थान खेड़ा मजरा चमरौली निवासी मुकेश पुत्र मथुरा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी माता नन्हक्की (पत्नी मथुरा) बीते गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर से चक्की पर आटा लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि ग्राम चमरौली निवासी मुकेश पुत्र स्व. जगदीश की लोडर गाड़ी को होरी खेड़ा निवासी संगीत पुत्र राकेश उर्फ राका चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि नन्हक्की गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल उन्नाव जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब 12:30 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अजगैन कोतवाली में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख की ठगी:हापुड़ में मुनाफे का लालच दिया, सोशल मीडिया से फंसाया
    Next Article
    गोरखपुर एयरपोर्ट को मिला ‘चल वैजयंती शील्ड’:पब्लिक सेक्टर में पहला स्थान, ऑफिस वर्क और पैसेंजर सर्विस में बना मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment