Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर ग्रामीण सीट पर सपा से पहली पसंद अंशुमान सिंह:बसपा से दारा निषाद पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक का क्या हुआ

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर जिले की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विपिन सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। दैनिक भास्कर के सर्वे में 87 प्रतिशत लोगों का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में वह पहली पसंद हैं। इस सीट पर पार्टी के रूप में पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो सपा से पहली पसंद वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह हैं। इन्हें 81 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मनुरोजन यादव हैं, इन्हें 12 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। काजल निषाद तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें 4 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। वहीं जफर अमीन उर्फ डक्कू को 1 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। 2 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो प्रत्याशी के रूप में किसी और को चाहते हैं। भाजपा से पहली पसंद मौजूदा विधायक विपिन सिंह हैं। उन्हें 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 17 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है। तीसरे नंबर पर हौसिला सिंह हैं, उन्हें 11 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। राजेश पांडेय सोनू चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 10 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है। 14 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें भाजपा से उम्मीदवार के रूप में कोई और पसंद है। बसपा से दारा निषाद पहली पंसद हैं। उन्हें 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। ख्वाजा शमसुद्दीन दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 12 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जावेद सिमनानी तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 9 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। 35 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो बसपा से उम्मीदवार के रूप में किसी और को पसंद करते हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शादी में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट:शादी समारोह में मची अफरा तफरी, कई लोग गंभीर घायल
    Next Article
    बकरी बांधने के विवाद में युवक की चाकू घोपकर हत्या:पड़ोसियों ने मां-पिता, भाई-बहनों समेत 5 घायल, बागपत में घर में घुसकर हमला, ईंटें फेंकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment