Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की चटोरी गली में 3 दिन में बदलेंगे बैरियर-बोलार्ड:बंद पड़े फव्वारे और साउंड सिस्टम भी होंगे चालू

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोलघर स्थित चटोरी गली में ग्राहकों की आवाजाही आसान बनाने के लिए बैरियर और बोलार्ड की स्थिति बदली जाएगी। व्यापारियों की मांग पर महापौर और नगर आयुक्त ने तीन दिन के भीतर व्यवस्था बदलने का आश्वासन दिया है। सोमवार को नगर निगम के सभाकक्ष में हुई बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। नगर आयुक्त ने बंद पड़े फव्वारे और साउंड सिस्टम को दोबारा चालू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों की समस्याओं के समय से समाधान का भरोसा दिया है। इसके लिए हर 15 दिन में व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। बैरियर-बोलार्ड की स्थिति बदलने की मांग चटोरी गली के व्यापारियों ने गोलघर की ओर इंदिरा बाल विहार के पास लगे बैरियर और बोलार्ड की स्थिति आपस में बदलने की मांग की। उनका कहना था कि इससे ग्राहकों को आने-जाने में आसानी होगी और दुकानों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी कम होगी। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने मांग पर सहमति जताते हुए तीन दिन के भीतर व्यवस्था बदलने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने चटोरी गली में बंद पड़े साउंड सिस्टम और फव्वारे को भी चालू कराने की मांग उठाई। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। सफाई और पार्किंग व्यवस्था में सुधार पर जताया आभार बैठक में व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए किए गए इंतजामों से सहूलियत मिली है। इसके लिए उन्होंने महापौर, नगर आयुक्त और निगम प्रशासन का आभार जताया। बैठक में चटोरी गली के विकास और व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नगर निगम प्रशासन ने भरोसा दिया कि समस्याओं का नियमानुसार और समय से निस्तारण किया जाएगा। हर 15 दिन में व्यापारियों के साथ होगी बैठक नगर निगम प्रशासन ने यथासंभव हर 15 दिन में व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात कही। इन बैठकों में समस्याओं की समीक्षा कर उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में व्यापारियों ने ‘इंदिरा बाल विहार चटोरी गली व्यापार मंडल’ के पदाधिकारियों की जानकारी भी दी। अनिल सिंह को अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को उपाध्यक्ष और उपेंद्र यादव को महामंत्री चुना गया है। बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और पार्षद अजय राय मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 27 अक्टूबर- आपके काम की खबर:लखनऊ खंड शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की मतगणना, सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
    Next Article
    यूपी में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी:140 की रफ्तार में आंधी आएगी, अफसरों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment