Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी:140 की रफ्तार में आंधी आएगी, अफसरों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक- 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश, 140 की रफ्तार में आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 29 अक्टूबर को सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक का खतरा है। बारिश और ठंडी हवा के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए राहत आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलों के अफसरों और राहत कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने के साथ पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन को आंधी-बारिश से जन-धन के नुकसान को रोकने के लिए जरूरी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। चक्रवाती तूफान अर्णब का असर दिखेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। धान की फसल को होगा नुकसान अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बारिश से धान की कटाई और खेतों में सूख रही फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें और कटाई के लिए तैयार फसलों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की चटोरी गली में 3 दिन में बदलेंगे बैरियर-बोलार्ड:बंद पड़े फव्वारे और साउंड सिस्टम भी होंगे चालू
    Next Article
    सहारनपुर में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी:हर महीने 5 से 10% मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया, बाद में मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment