Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के वृद्धाश्रम में हुआ चश्मा वितरण:शिविरों में तेज हुई टीबी मरीजों की खोज, CMO ने किया निरीक्षण

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुविधा और टीबी मरीजों की समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में चश्मा वितरण और पिपराइच में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। महानगर के बड़गो स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को CMO डॉ राजेश झा और जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुजुर्गों के बीच चश्मा वितरित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिन बुजुर्गों की आंखों की जांच हो चुकी है, उन्हें जरूरत के अनुसार चश्मे दिए जा रहे हैं और बाकी लोगों की जांच भी जल्द कराई जाएगी। नियमित जांच पर दिया जोर CMO डॉ झा ने बताया कि विभाग बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। हाल ही में लगाए गए शिविर में आंखों की जांच के बाद करीब 33 बुजुर्गों को चश्मा दिया गया। जल्द ही एक और शिविर लगाकर बाकी बुजुर्गों की जांच पूरी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और वृद्धजन ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के बीच फल भी वितरित किए गए। पिपराइच में शिविर का निरीक्षण CMO ने पिपराइच नगर पंचायत के सिधावल स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। यहां एक्स-रे जांच, मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। CMO के अनुसार, आठ अप्रैल से अब तक 19 शिविरों में 1587 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 1171 लोगों का एक्स-रे किया गया है। जांच के दौरान 319 संभावित टीबी मरीज चिन्हित हुए, जिनमें से 301 लोगों की बलगम जांच भी कराई गई। अन्य बीमारियों की भी जांच शिविरों में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की जा रही है। इस अभियान में एम्स गोरखपुर और यूपीटीएसयू का सहयोग मिल रहा है। जिले में चार एआई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शिविर संचालित किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर ने प्रयागराज में बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती:36वीं राज्य महिला बास्केटबॉल में आगरा को 58-54 से हराया
    Next Article
    संभल में बंदरों ने नष्ट कीं 40% सरकारी दवाएं, VIDEO:सीएचसी में गाड़ी खड़ीकर खाना खाने गया था ड्राइवर, गत्ते की पेटियों को फाड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment