Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के विधायक फतेह बहादुर सिंह को मिली धमकी:मध्य प्रदेश से की कॉल, कॉलर बोला 9 मई तक जान से मार दूंगा...

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा से विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक फतेह बहादुर सिंह पूर्व सीएम स्व. वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं। यह पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। विधायक और उनके सहयोगियों को 09 मई तक जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कैंपियरगंज पुलिस ने तत्काल इस घटना को संज्ञान लेकर जांच शुरू की तो आरोपी की लोकेशन इटारसी (मध्य प्रदेश) में मिली है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विधायक के सहयोगी की तहरीर पर केस दर्ज कैंपियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा के शक्तिनगर वार्ड निवासी नवीन सिंह ने कैंपियरगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है। रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, सहयोगी समशेर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह समेत कई लोगों को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए 09 मई तक जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी देने का आडियो वायरल बातचीत का 6.46 मिनट का एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित के अनुसार, इस धमकी के बाद उनका परिवार सहम गया है। उनके पिता, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, की तबीयत भी बिगड़ गई है। पुलिस ने आरोपित रजनीकांत, उसके परिवार और सहयोगियों के विरुद्ध धमकी देने व अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में एसपी नॉर्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली:महिलाओं को साल में 40 हजार, अखिलेश बोले- भाजपा मीटर में भी हेराफेरी करती है
    Next Article
    तिलक कलावे को लेकर गाजियाबाद में भाजपाइयों में उबाल:पूर्व मेयर आशु वर्मा ने लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे, बोले- धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंधित बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment