Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली:महिलाओं को साल में 40 हजार, अखिलेश बोले- भाजपा मीटर में भी हेराफेरी करती है

    2 hours ago

    2

    0

    अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिजली की ठगी के खिलाफ जनता के गुस्से का मीटर हाई है। जरूरत से ज्यादा मीटर रीडिंग आने और बिजली का खर्च बेतहाशा बढ़ने की असली वजह भाजपा का भ्रष्टाचार है। भाजपाई ठेके देने से पहले ही मीटर-बिजली कंपनी से कमीशन वसूल लेते हैं। कंपनियां मीटर को पहले से तेज दौड़ाने के लिए सेट करके इसकी वसूली करती हैं। भाजपा ईवीएम की तरह बिजली मीटर में भी हेराफेरी करते हैं। जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी से जूझ रही है। महंगे सिलेंडर और महंगी बिजली के बिल ही भाजपा का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे। अखिलेश यादव ने ये बातें सोमवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहीं। अखिलेश यादव की 3 बड़ी बातें पढ़िए… 1. भाजपा की चाल पर नजर रखनी होगी 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम दोहराते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा विधायक जिताने हैं। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। इसकी चालों पर नजर रखनी होगी। इसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था सब चौपट हो चुकी है। समाजवादी सरकार आने पर ही व्यवस्था में सुधार होगा। हर वर्ग को न्याय मिलेगा। प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ेगी। कानून का राज बहाल होगा। 2. ऐसी रणनीति बनाएं, भाजपा एक-एक सीट को तरसे भाजपा झूठे आरोप लगाकर समाजवादियों को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा चाहे जितना भ्रामक प्रचार कर ले, उसकी एक भी चालाकी नहीं चल पाएगी। जनता भाजपा से त्रस्त आ चुकी है। कार्यकर्ताओं को एकजुटता और आपसी तालमेल से भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में पराजित करना है। ऐसी रणनीति बनाकर काम करना है, जिससे हर सीट पर भाजपा की हार सुनिश्चित हो जाए। 2027 में भाजपा एक-एक सीट के लिए तरस जाए। 3. भाजपा राज में मां-बेटियां असुरक्षित पीडीए समाज अब पूरी तरह से भाजपा से मुक्ति चाहता है। भाजपा नैरेटिव तो गढ़ती है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। भाजपा राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ गयी है। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। चारों तरफ लूट-खसोट का बोलबाला है। मां और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की स्थिति दयनीय है। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जिस चायवाले के यहां छापा पड़ा, अखिलेश ने उसे बुलाया:पीतल का भगोना दिया; कहा-मेरे पास भी एल्युमिनियम के बर्तन, घर सील कर दें फतेहपुर में जिस चाय की दुकान पर छापेमारी की गई, उस चायवाले को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर बुलाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- चायवाले को परेशान कर रहे हैं। एक मुस्लिम समुदाय के नेता को आगे करके मारपीट कराई, ताकि केस बन सके। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर सत्संग में शामिल हुए; दोनों की उनसे यह छठवीं मुलाकात
    Next Article
    गोरखपुर के विधायक फतेह बहादुर सिंह को मिली धमकी:मध्य प्रदेश से की कॉल, कॉलर बोला 9 मई तक जान से मार दूंगा...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment