Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-लखनऊ रोड पर अपर नगर आयुक्त की गाड़ी का टक्कर:सामने आवारा पशु के आने से हुआ हादसा, सीट बेल्ट और एयरबैग ने बचाई जान

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रविवार को किसी जरूरी काम से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में बस्ती जिले के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा शेर सिंह ढाबा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार के साथ उनके ड्राइवर जुनैद भी मौजूद थे। अच्छी बात यह रही कि दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। टक्कर के दौरान गाड़ी का एयरबैग भी खुल गया, जिससे दोनों को चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं, पशु को गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर अक्सर आवारा पशु खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल राहत की बात यह है कि अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और उनके ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अंदरूनी नाकामियां...', भारत ने अफ़गानिस्तान में पाक एयरस्ट्राइक की निंदा की
    Next Article
    सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती:आज डिस्चार्ज हो सकते हैं राइटर; शाहरुख समेत कई सेलेब्स मिलने पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment