Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:बोला- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया, शांति चाहता था; इंस्टाग्राम पर 3 वीडियो डाले

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। लिखा- मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरा दिल तोड़ दिया। उससे ब्रेकअप हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ऊपर बैठे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नीचे उतरने को बोला। मगर वह नीचे नहीं उतरा। करीब 5 घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। इसके बाद वह नीचे उतरा। उसने बताया कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड और अपने घरवालों से पेरशान हूं। मैं शांति चाहता था। इसलिए टावर पर चढ़कर बैठ गया। पुलिस ने उसके घरवालों को फोन कर बुलाया। घटना शाहपुर थाना की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सुबह 8 बजे टावर पर चढ़ा था बशारतपुर में एक टावर है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक उस पर चढ़ गया। लोगों को लगा कि वह टावर में काम करने वाला कोई कर्मी होगा। कोई फॉल्ट ठीक करने गया होगा। कुछ देर बाद टावर के ऊपर चील और कौआ मंडराने लगे। लोगों ने देखा तो टावर पर एक युवक बैठा हुआ था। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा। मगर उसने लोगों की बात को अनसुना कर दिया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो आसपास के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने उसे नीचे आने को बोला, मगर उसने अनसुना कर दिया। करीब 5 घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही। दोपहर करीब एक बजे वह नीचे उतरा। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाया पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मेरा नाम गुड्डू (20) है। मैं बिहार के बेतिया का रहने वाला हूं। एक महीने पहले मैं बिहार से गोरखपुर आया था। यहां पर फल बेचने का काम करता हूं। मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे छोड़ दिया है। मेरे घरवाले भी मुझे परेशान कर रहे हैं। मैं मानसिक तनाव में हूं। मैं मानसिक रूप से परेशान चल रहा हूं। मैं कुछ देर अकेला रहना चाहता हूं। शांति में रहना चाह रहा था। इसलिए टावर पर चढ़ गया। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि वह अपने घरवालों और गर्लफ्रेंड से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को उनके सुपुर्द किया जाएगा। गुड्डू ने इंस्टाग्राम पर तीन रील पोस्ट कीं पहली रील गुड्‌डू ने पहली रील सुबह करीब 9 बजे इंस्टाग्राम पर अपलोड की। इस रील में गुड्डू ने टावर के ऊपर से अपनी सेल्फी और आसपास का दृश्य दिखाते हुए वीडियो शेयर किया। इसके साथ उसने एक सैड गाना लगाया। दूसरी रील उसने करीब 9:30 बजे पोस्ट की। इसमें उसने खुद का रोते हुए वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने हार्टब्रेक और रोने वाले इमोजी लगाए हैं। तीसरी रील सुबह करीब 10:15 बजे पोस्ट की। इसमें उसने अपनी एक फोटो लगाई और एक ऑडियो जोड़ा। ऑडियो में है कि मेरे मरने पर किसी और को फर्क नहीं पड़ेगा, सिर्फ मेरी मां ही कहेगी- “मेरा लाल चला गया।” ………………… ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ अग्निकांड- 2 मासूम जिंदा जले, 250 परिवार बेघर:राख में सामान तलाश रहे लोग; महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने झोपड़ियां फूंकीं लखनऊ में बुधवार को लगी आग में 2 मासूम जिंदा जल गए। झोपड़ियों में रहने वाले करीब 250 परिवार बेघर हो गए। DCP दीक्षा शर्मा ने कहा- मासूमों के परिजनों की पहचान कराई जा रही है। घटनास्थल पर आज यानी गुरुवार सुबह सिर्फ राख और जल चुके गृहस्थी के सामान नजर आ रहे हैं। कई परिवार राख के बीच सामान तलाश रहे हैं। हालांकि, पुलिस वहां से लोगों को हटा रही है। डीएम ने कई प्रभावित परिवारों को रैन बसेरों में भिजवाया था तो कुछ परिवारों ने पास के खाली प्लॉट में रात बिताई। महिलाओं ने रोते हुए आरोप लगाया कि कोठीवालों ने उनके घरों में आग लगाई। उन्हें धमकाया गया था कि झोपड़ियां हटा लो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी। जब वे नहीं हटे, तो उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी गई। अब वे कहां जाएं? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शाहजहांपुर में IIT इंजीनियर का शव नदी में मिला, UPSC तैयारी के दबाव में सुसाइड की आशंका
    Next Article
    बलिया में रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल:लंबित मानदेय और EPF जमा न होने पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment