Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 15 अप्रैल से होगा उर्स-ए-पाक:तीन दिनों तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम, कव्वाली- लंगर का होगा आयोजन

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के नार्मल स्थित दरगाह हज़रत मुबारक ख़ां शहीद में तीन दिन का उर्स-ए-पाक 15 अप्रैल से शुरू होगा, जो 17 अप्रैल तक चलेगा। इसमें रोज अलग-अलग कार्यक्रम होंगे और बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचेंगे। दरगाह कमेटी के सदर इकरार अहमद ने बताया कि उर्स सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम है। इसमें हर धर्म और समुदाय के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का उर्स योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। उन्होंने बताया कि उर्स में दीनी जलसा, चादरपोशी, कव्वाली और लंगर जैसे कार्यक्रम होंगे। यहां आने वाले लोगों को रूहानी सुकून मिलेगा और आपसी मेल-जोल बढ़ेगा। पूरे आयोजन के दौरान दरगाह का माहौल खास रहेगा। पहले दिन भव्य जलसे से होगी शुरुआत 15 अप्रैल को रात 9 बजे से उर्स की शुरुआत भव्य जलसे के साथ होगी। इसमें बाहर से आए मौलाना लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद गुस्ल और संदल पोशी की रस्म अदा की जाएगी। दूसरे दिन निकलेगा जुलूस, रात में कव्वाली मुकाबला 16 अप्रैल को सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी। इसके बाद मिलाद और कुल शरीफ की रस्में होंगी। शाम को मियां बाजार से चादर और गागर का जुलूस निकलेगा, जो दरगाह पहुंचेगा। रात में अजमत आफताब वारसी और इंतेजार साबरी के बीच कव्वाली होगी। अंतिम दिन दुआ और लंगर के साथ समापन 17 अप्रैल को सुबह कुरआन ख्वानी और मिलाद होगा। इसके बाद आखिरी कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। जुमे की नमाज के बाद लंगर बांटा जाएगा और देश में अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाएगी। रात में कव्वाली के साथ उर्स का समापन होगा। दरगाह कमेटी ने बताया कि उर्स की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। देश-प्रदेश से हजारों लोग यहां पहुंचेंगे। सभी से अपील की गई है कि उर्स में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नसीमुद्दीन बोले-आजम खां मेरे सीनियर और मुझसे ज्यादा काबिल, बाइक की टक्कर में 3 की मौत
    Next Article
    प्रयागराज में बीजेपी का 'वार्ड चलो अभियान':महापौर ने सरकारी योजनाओं का प्रचार किया, जनता से जुड़ने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment