Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 1611 बॉटल शराब के साथ दो तस्कर गिफ्तार:दो राज्यों की नंबर प्लेटें मिलीं, हरियाणा से बिहार में करते तस्करी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों 1,611 बॉटल शराब एक कार के अंदर छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। मुखविर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस दौरान देवरिया रोड पर एक संदिग्ध फोरव्हीलर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही गाड़ी खड़ा कर ड्राइवर और उसका साथी भागने लगे। पुलिस ने तुरंत दोनों का पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाश एक संगठित गिरोह में काम करते हैं। शराब की तस्करी के लिए दो-दो नंबर प्लेट रखते थे। गोरखपुर तक हरियाणा का लगा कर आते और बिहार के बॉर्डर पर पहुंचते ही उसे बदलकर बिहार का नंबर प्लेट लगा लेते थे। जिससे किसी को उनपर शक नहीं होता था और आसानी से बॉर्डर क्रॉस लेते थे। पुलिस ने उनके पास से एक कार और लगभग 290 लीटर ब्लू स्ट्रोक विस्की पैक बरामद किया है। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के चौरी चौरा थाना पुलिस को बुधवार को मुखविर के माध्यम से यह सूचना मिली कि एक सफेद रंग के कार में दो लोग अवैध शराब लेकर चौरी चौरा से होते हुए बिहार जाने वाले हैं। जानकारी मिलते ही एक टीम देवरिया रोड पर निबिहवा पुल के पास पहुंची और संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दिए। कुछ समय बाद वह गाड़ी आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर ड्राइवर गाड़ी कुछ दूर पहले ही खड़ा दिया। और दोनों निकलकर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया। और कर पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है। जो अवैध अंग्रेजी शराब को सस्ते दाम में खरीदकर, बिहार बिहार में महंगे दामों में बेचते हैं। बिहार बॉर्डर पर पहुंचते ही बदल थे नंबर प्लेट इसके लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम होता है। एक गाड़ी पर दो राज्यों के नंबर प्लेट का चालाकी से इस्तेमाल करते हैं। एक हरियाणा और दूसरा बिहार का। गिरोह के लोग हरियाणा से गाड़ी लाते वक्त गोरखपुर तक वहां के ही नंबर प्लेट लगा कर रखते हैं। उसके बाद बिहार बॉर्डर पर पहुंचने से पहले मौका देखकर बिहार का नंबर प्लेट लगा लेते हैं। जिससे उन्हें बिहार में आसानी से एंट्री मिल जाती है। गाड़ी किसी और राज्य की न होने की वजह से कोई शक नहीं करता है। वे लोग पहले भी कई बार यह काम क्र चुके हैं। कोई वैध कागज नहीं दिखा सकें चेकिंग के दौरान पुलिस ने पाया कि गाड़ी के सीट के नीचे कपड़ें में लपेट कर 1,611 प्लास्टिक के बॉटल में लगभग 290 लीटर ब्लू स्ट्रोक विस्की पैक छुपाया गया था। आरोपियों के पास इसका कोई वैध कागज नहीं था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौरीचौरा थाना के उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह के तहरीर पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। उनके पास से अवैध शराब की बॉटल और कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के खरगोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपलू गांव निवासी 28 साल के दीपक और सोनीपत जिले के ही सुसाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसाना गांव के रूप में हुई है। अन्य लोगों का पता लगा रही पुलिस चौरी चौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों अभियुक्त हरियाणा से बिहार अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ें गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है। उनके गिरोह के अन्य लोगों और गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में परिवार की बेरहमी से पिटाई:रास्ते के विवाद में दबंगों पर आरोप, पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप
    Next Article
    हापुड़ में एग्रीकल्चर स्टोर से टायर चोरी:पुलिस ने आरोपी को 2 टायरों के साथ किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment