Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 22 फरवरी को होगा राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी सम्मेलन:देशभर के चिकित्सक-शोधकर्ता होंगे शामिल, आधुनिक उपचार पर होगी चर्चा

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) द्वारा 22 फरवरी को तीसरा राष्ट्रीय भौतिक चिकित्सा सम्मेलन ‘फिजियोकान-3’ आयोजित किया जाएगा। एकदिवसीय यह सम्मेलन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रेक्षागृह में होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट, शोधकर्ता और छात्र भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य भौतिक चिकित्सा क्षेत्र में नवीन शोध, तकनीक और उपचार पद्धतियों पर चर्चा करना है। राष्ट्रीय वक्ता साझा करेंगे शोध और अनुभव सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली से डॉ. प्रभात रंजन, मुंबई से डॉ. एजाज एसी, हरियाणा से डॉ. सूर्यमणि, दिल्ली से डॉ. रिचा गुप्ता और राजस्थान से डॉ. हर्ष राजदीप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में आधुनिक उपचार विधियों, पुनर्वास तकनीकों और क्लिनिकल अनुभवों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को सीधे विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, मुंबई, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जयपुर और दिल्ली सहित कई स्थानों से प्रतिभागियों के आने की सूचना है। गोरखपुर में इस स्तर का सम्मेलन होने से स्थानीय भौतिक चिकित्सकों और छात्रों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रों और चिकित्सकों के लिए खुला मंच आयोजकों ने बताया कि किसी भी राज्य के भौतिक चिकित्सक और छात्र सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। शोध प्रस्तुति, अकादमिक सत्र और विचार-विमर्श के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इससे उपचार की गुणवत्ता और पेशेवर कौशल में वृद्धि होगी। आयोजन समिति ने तेज की तैयारियां एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने सभी भौतिक चिकित्सकों से सम्मेलन में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हो रहा यह सम्मेलन क्षेत्र में भौतिक चिकित्सा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. एम.एल. यादव, एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन डॉ. मानित दीक्षित, सेक्रेटरी डॉ. रवि राव रघुवंशी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी डॉ. सौरभ गुप्ता, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डॉ. जमीर सिद्दीकी, ट्रेजरर डॉ. शुभा गुप्ता सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य तैयारियों में सक्रिय हैं। आयोजकों का दावा है कि फिजियोकान-3 भौतिक चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और समन्वय को नई दिशा देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में कांग्रेस की 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा निकाली:केंद्र सरकार को गरीब विरोधी बताया, कहा- मजदूरों को पलायन करना पड़ेगा
    Next Article
    कंगना मामले में पुलिस रिर्पाेट पर हुई बहस:वादी अधिवक्ता ने कहा- उनकी वकील क्यों दे रहीं बयान, 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment