Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 27 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:कई चौकियों पर हुई नई पोस्टिंग, तुरंत ज्वाइन करने के हैं निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 27 सब-इंस्पेक्टर (SI) का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में उपनिरीक्षकों को अलग-अलग चौकियों पर भेजा गया है। इससे शहर और देहात के कई इलाकों में नई तैनाती हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किया गया है। जानें थानों और चौकियों में हुए बदलाव… आदेश के अनुसार कमलेश प्रताप सिंह को नौसढ़ से रघुपुर, धनश्याम उपाध्याय को सहजनवा से कलेक्ट्रेट, आकाश शुक्ला को थाना एसएस से जंगल डुमरी नंबर-2 और गौरव तिवारी को ककरा पीपीगंज से जगदीशपुर भेजा गया है। इसी तरह देशराज सरोज को पुलिस लाइन से विकासनगर, नितेश राय को थाना एसएस से सोनबरसा, अंकुर सिंह को झंगहा से मुंडेरा बाजार और अजय सिंह को पुलिस लाइन से नौसढ़ तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से कई SI फील्ड में भेजे गए इस ट्रांसफर में पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को फील्ड में भेजा गया है। विनय कुमार सिंह को बरसवां, अनुप कुमार तिवारी को धर्मशाला, सज्जन मिश्रा को चिड़ियाघर और अजय सिंह को नौसढ़ चौकी पर तैनात किया गया है। इससे फील्ड में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की कोशिश की गई है। अन्य कर्मियों को भी मिली नई जिम्मेदारी रूपेश पाल सिंह को विकास नगर से बलुआ, अनीश कुमार सिंह को धर्मशाला से रामनगर, विकास सिंह को बांसगांव से करजा बांसगांव, अभय सिंह को कैंट से सोनबरसा बाबू और ब्रजेश कुमार सिंह को कोतवाली से दुबियाड़ी भेजा गया है। वहीं अनुप सिंह को गगहा से असनापार और हैदर अली खान को तिवारीपुर से जटेपार उत्तरी तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    400 महिलाओं ने शुरू किए उद्यम:हापुड़ में कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उड़ान से मिली मदद
    Next Article
    ट्रक का नंबर बदलकर बेच दिया 253 कुंतल चावल:आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जा रहा था छत्तीसगढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment