Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    400 महिलाओं ने शुरू किए उद्यम:हापुड़ में कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उड़ान से मिली मदद

    3 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन (CDF) ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सहयोग से प्रोजेक्ट उड़ान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन हापुड़ जिले और मुरादनगर की ग्रामीण महिलाओं की एक वर्ष की उद्यमिता यात्रा का समापन था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों ने जोर दिया कि महिला उद्यमिता से आत्मनिर्भरता बढ़ती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। 2 चरणों में प्रोजेक्ट 'प्रोजेक्ट उड़ान' को दो चरणों में संचालित किया गया। पहले चरण में महिलाओं को व्यवसाय की बुनियादी जानकारी, ब्रांडिंग, खाद्य सुरक्षा अनुपालन और पंजीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे चरण में उन्हें बाजार से जोड़ने, व्हाट्सएप बिजनेस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सिखाने, प्रदर्शनी के अवसर प्रदान करने और निरंतर मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क व पीयर नेटवर्क विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। पिछले एक वर्ष के दौरान, 50 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की कुल 400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप 80 से अधिक महिला-नेतृत्व वाले उद्यम स्थापित हुए हैं, जिनमें से 200 महिलाएं सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। कार्यक्रम में 'उड़ान: उद्यमिता की ओर एक कदम' टूलकिट और 'उद्योग सहेली' ऐप का भी शुभारंभ किया गया। 'उद्योग सहेली' एक हिंदी आधारित वॉयस प्लेटफॉर्म है, जो महिलाओं को व्यवसाय से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इस अवसर पर कई सफल महिला उद्यमियों की कहानियाँ भी साझा की गईं। आयोजकों ने बताया कि यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस पर अवैध हिरासत और मारपीट का आरोप:कांग्रेस ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की, बोले- अन्याय के खिलाफ खुलकर लड़ेंगे
    Next Article
    गोरखपुर में 27 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:कई चौकियों पर हुई नई पोस्टिंग, तुरंत ज्वाइन करने के हैं निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment