Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 30°C पहुंचा दिन का तापमान:दिन में चुभ रही तेज धूप, रात में भी हो रहा गर्मी का अहसास

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है और सर्दी अब धीरे-धीरे विदा लेने लगी है। शनिवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकलने से दिन की शुरुआत में ही गर्माहट महसूस होने लगी। फरवरी के आखिरी दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान तीन महीने बाद 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। इससे पहले 20 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। 26 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग ने 26 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। साफ मौसम के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी में अधिकतम तापमान औसतन 30.3 डिग्री तक पहुंचता है और मौजूदा रुख को देखते हुए इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। 3 तस्वीरें देखिए… दिन में गर्माहट, रात में हल्की ठंड बरकरार मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पांडेय के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम सामान्य और स्थिर बना रहेगा। दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस होगी, जबकि रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आसमान अधिकतर साफ रहेगा और फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। हल्की उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से मौसम सुहावना रहेगा और कुछ जगहों पर सुबह हल्की धुंध या मिस्ट देखने को मिल सकती है। इस साल गर्मी लंबी चलने के संकेत मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में इस साल गर्मी का असर सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय तक रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल-मई की तपिश लंबी चलने की उम्मीद है। इन दिनों सुबह से धूप निकलने और हवा की रफ्तार धीमी होने से दिन में गर्मी महसूस हो रही है, हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न:किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
    Next Article
    जॉर्ज टाउन में सार्वजनिक शराब पीने वालों पर कार्रवाई:मेडिकल चौराहे, CMP के पास पुलिस ने पकड़े लोग, सायरन सुन भागे शराबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment