Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 5वीं के छात्र की नाले में गिरकर मौत:साइकिल चलाते समय गिरा, पेट में घुसा सरिया, पिता बोले- 4 दिन पहले दिया था गिफ्ट

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में गिरने से 12 साल के कन्हैया चौरसिया की मौत हो गई। वह 5वीं क्लास में पढ़ता था। 4 दिन पहले पिता ने उसे साइकिल गिफ्ट किया था। साइकिल चलाकर दोस्तों के साथ अपने घर वापस आ रहा था। तभी अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई। वह साइकिल समेत नाले में गिरा। तब नाले में निकला सरिया सीधे उसके पेट में धंस गया। वह सरिया में फंसकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोग आए। लोगों ने हिम्म्त करके सरिया में फंसे बच्चे को किसी तरह बाहर निकालकर सड़क पर लेटा दिया। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी। बच्चा सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़प रहा था। इस दौरान लोग बच्चे से बोल रहे थे कि घबराओ मत ठीक हो जाओगे। फिर आपस में बातें करने लगे। तभी बच्चे के पिता श्याम सुंदर चौरसिया कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। पिता बच्चे को एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां पर इमरजेंसी में करीब 30 मिनट तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। जैसे ही बाहर खड़े मां-बाप को खबर मिली, वहां चीख पुकार मच गई। डॉक्टरों का कहना था कि सरिया से बच्चे को अलग नहीं करना चाहिए था। नाले में लगे सरिया समेत बच्चे को लाना चाहिए था। सरिया निकालने की वजह से बच्चे का अधिक खून निकल गया था। वेलेंटाइन डे के दिन गिफ्ट की थी साइकिल चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया के 3 बेटों में कन्हैया सबसे बड़ा है। इससे छोटे भाई 6 साल का शिवा और 8 साल का किशन है। श्याम चौरसिया सब्जी बेचते हैं। उनकी पत्नी साधना हाउस वाइफ हैं। श्याम सुंदर ने बताया कि कन्हैया को साइकिल चलाने का शौक था। वह दूसरे बच्चों से साइकिल मांगता था। तब उसे डांट फटकार सुननी पड़ती थी। यह देखकर अच्छा नहीं लगता था। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को 2600 रुपये की एक साइकिल खरीदकर कन्हैया को गिफ्ट किया था। दोस्तों के साथ सीख रहा था साइकिल श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि कन्हैया चौरसिया दोस्तों के साथ साइकिल सीख रहा था। 18 फरवरी की शाम करीब 5 बजे दोस्तों के साथ साइकिल चलाने वार्ड नंबर 5 मनबेला, राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी के पास गया था। उधर से वापस आते समय शाम करीब 5 बजे साइकिल लेकर वह निर्माणधीन नाले में गिर गया। नाले में गिरते समय खड़ी सरिया उसके शरीर में घुस गई। उस समय मैं बाजार में सब्जी बेच रहा था। तभी मुझे घटना की जानकारी दी गई। घटनास्थल से घर की दूरी भी करीब 1 किमी है। इसलिए मैं बाजार से भागते हुए वहां पहुंचा। बच्चे को लेकर गए बीआरडी श्याम सुंदर ने बताया कि कन्हैया सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। वहां लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गया। लेकिन वह बच नहीं पाया। श्याम सुंदर ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने एक्स्ट्रा लोहे की छड़ नहीं हटाई। साथ ही नाले का ढक्कन भी खुला छोड़ दिया था। इस वजह से ही बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। नाला निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जिसके बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेशी कारोबारी से 2लाख डॉलर की ठगी करने वाले अरेस्ट:पुलिस कमिश्नर से ई-मेल के जरिए की थी शिकायत, 200 करोड़ की कर चुके हैं ठगी
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास:बस्ती कोर्ट ने 31 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment