Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आज होगी TGT की परीक्षा:24 केंद्रों पर 37 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, 45 मिनट पहले बंद होगा गेट

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा आज यानी 3 जून से शुरू हो रही है। गोरखपुर जिले में टीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 37 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। गेट बंद हो जाने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेंगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब चार साल बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होगी परीक्षा टीजीटी भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई जाएगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। प्रदेशभर में 614 केंद्रों पर होगी परीक्षा टीजीटी भर्ती परीक्षा प्रदेश के 36 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 614 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 3539 पदों के लिए 8 लाख 68 हजार 531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को दो दिनों तक आयोजित होगी। परीक्षा में ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं लाता है तो उसे परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। नहीं होगी निगेटिव मार्किंग परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। इससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर सकेंगे। ओएमआर शीट को लेकर विशेष व्यवस्था परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी ओएमआर शीट की प्रति स्वयं अलग नहीं करनी होगी। यह कार्य कक्ष निरीक्षक करेंगे। निरीक्षक उत्तर पत्रक की प्रति अलग करके अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने की पूरी तैयारी परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। निगरानी के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें और समय से केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिलौने के लालच में 6 साल की भांजी से दुष्कर्म:लखीमपुर खीरी में झाड़ियों में ले जाकर फूफा ने दिया वारदात को अंजाम
    Next Article
    'पहले पश्चिम बंगाल जाने पर लगता था पाकिस्तान आ गए':लखनऊ में रामभद्राचार्य बोले- UP में फिर भाजपा सरकार आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment