Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अमृत भारत ट्रेन पर पथराव:यात्री घायल, अंधेरे में भागा आरोपी; RPF-GRP ने शुरू की तलाश

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चलती ट्रेन में खिड़की खुली होने के दौरान बाहर से आया पत्थर यात्री के सिर पर लग गया। घटना में यात्री घायल हो गया। कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन को अटेंड किया और घायल यात्री का रेलवे अस्पताल में इलाज कराया। घटना 27 सितंबर की सुबह करीब 3:40 बजे की बताई जा रही है। यात्री के बताए समय और ट्रेन की संभावित स्थिति के आधार पर घटना सहजनवा-जगतबेला रेलवे स्टेशन के बीच होने की आशंका जताई जा रही है। RPF और GRP की टीम संभावित घटनास्थल के आसपास जांच और गश्त कर करने लगी। लेकिन पत्थर फेंकने वाले का सुराक नहीं मिल सका। दिल्ली से सीतामढ़ी जा रहा था यात्री RPF अधिकारी ने बताया कि- गाड़ी नंबर 14048 के कोच नंबर-08 की बर्थ 42 पर फैजान जाकिर वह दिल्ली से सीतामढ़ी जा रहा था। रात में वह अपनी बर्थ पर सो रहा था और ट्रेन की खिड़की खुली हुई थी। यात्री के मुताबिक, करीब 3:40 बजे अचानक खिड़की के रास्ते बाहर से आया पत्थर या कोई कठोर वस्तु उसके सिर पर आकर लगी। चोट लगने से वह घायल हो गया। अंधेरा होने से पत्थर फेंकने वाले को नहीं देख सका यात्री ने RPF को बताया कि घटना के समय वह सो रहा था। बाहर अंधेरा भी था। इसलिए वह यह नहीं देख सका कि पत्थर किस व्यक्ति ने फेंका था। वह घटना की सटीक जगह भी नहीं बता पाया। RPF की जांच में संबंधित खिड़की, शीशे या उसके आसपास पत्थर टकराने का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला। हालांकि खिड़की खुली थी और यात्री के सिर पर सीधे चोट लगी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए RPF ने चलती ट्रेन की खुली खिड़की की ओर बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके जाने की प्रबल संभावना जताई है। सहजनवा-जगतबेला के बीच तलाश घटना की जानकारी मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) गोरखपुर को भी सूचना दी गई। संभावित घटनास्थल सहजनवा-जगतबेला के बीच RPF और GRP की ओर से गश्त और खोजबीन की जा रही है। आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर पूछताछ भी की जा रही है। RPF का कहना है कि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान और वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए जांच जारी है। सीतामढ़ी पहुंचकर शिकायत देगा यात्री घटना के संबंध में यात्री से लिखित शिकायत और FIR दर्ज कराने के बारे में जानकारी ली गई। यात्री ने बताया कि वह सीतामढ़ी पहुंचने के बाद शिकायत देगा। तत्काल लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण गोरखपुर में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी। यात्री को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। GRP को भी बताया गया है कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए। RPF ने तुरंत कराया प्राथमिक उपचार कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद गोरखपुर स्टेशन पर RPF पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय ने ट्रेन को अटेंड किया। यात्री के सिर पर चोट मिलने के बाद उसे रेलवे अस्पताल के जाकर तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल RPF और GRP संभावित घटनास्थल पर निगरानी और जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पत्थर फेंकने की पुष्टि होती है तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बूंदाबांदी, शाम तक भारी बारिश का अलर्ट:27°C तापमान, गर्मी और उमस से लोगों को मिलेगी राहत
    Next Article
    जानकीपुरम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल:33केवी कपूरथला लाइन का ब्रेकडाउन ठीक किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment