Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चों को मिली भीषण गर्मी से राहत:सरस्वती शिशु मंदिर में लगा निशुल्क वाटर कूलर, सैकड़ों छात्रों को मिलेगा ठंडा पानी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निशुल्क वाटर कूलर स्थापित कराया। यह पहल नई उमंग अपनों के संग (अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी सम्मेलन) संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर, नार्मल चौराहा में शुरू किया। यह बंका अतिथि भवन ट्रस्ट के सहयोग से वैशाख अमावस्या के अवसर पर की गई, जिससे स्कूल के बच्चों को गर्मी में सीधे राहत मिलेगी। वाटर कूलर का उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. सत्यानंद केडिया और समाजसेवी आनंद जालान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष पूनम रुंगटा ने अतिथियों के स्वागत से की। चौथे वाटर कूलर के रूप में बढ़ा सेवा कार्य संस्था द्वारा लगाया गया यह चौथा वाटर कूलर है। अतिथियों ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया और संस्था के लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलना सुनिश्चित होगा, जो गर्मी के समय बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को अब रोजाना ठंडा और स्वच्छ पानी मिल सकेगा। इससे गर्मी के असर से बचाव में मदद मिलेगी और बच्चों को पढ़ाई के दौरान सुविधा मिलेगी। मीडिया प्रभारी सुनयना बंका के अनुसार कार्यक्रम में ममता, सुनीता, बिंदु, शशि, मंजू, सविता समेत कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सचिव रविता टिंबरेवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ ने महराजगंज सीएचसी का किया निरीक्षण, 5 अनुपस्थित:वेतन रोकने और साफ-सफाई सुधारने के निर्देश दिए
    Next Article
    ललितपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत:डीजे विवाद के बाद दबंग ने जहरीला पदार्थ पिलाया, पोस्टमार्टम में नहीं हो सकी मौत के कारणों की पृष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment