Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बाइक-ट्रॉली की टक्कर में छात्र की मौत:अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, परिवार में पसरा मातम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक रीतेश निषाद उर्फ मक्खू की मौत हो गई। रीतेश की बाइक छपिया के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रॉली से टकरा गई थी। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, रीतेश निषाद, जो ग्राम सभा बाघागाड़ा टोला जीतपुर निवासी सुबाष निषाद का पुत्र था, बुधवार को अपनी बाइक से एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। छपिया के पास पहुंचने पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीतेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल रीतेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। रीतेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी कार्यवाही आज की जाएगी। मृतक रीतेश अपने परिवार में दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता नौसड़ चौराहे पर व्यापार करते हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां पचरूखा देवी के दर्शनार्थी दूर-दूर से पहुंचे, श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर घट स्थापना की
    Next Article
    Dhurandhar 2 Cancelled : नोएडा के DLF मॉल में 'धुरंधर 2' का सेकंड हाफ Cancel, लोगों का फूटा गुस्सा; जानें क्या है कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment