Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पकड़ा गया 26 मामलों में वांछित चोर:वैद्यनाथ एजेंसी चोरी का निकला आरोपी, ₹36,160 नकद व औजार बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी के एक आरोपी अजीम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उस पर कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके पास से ₹36,160 नकद, एक आधार कार्ड तथा चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी 16/17 फरवरी 2026 की रात को हुई चोरी के संबंध में हुई है। सिरवारा रोड स्थित कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (वैद्यनाथ एजेंसी) का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसा था। गल्ले से लगभग ₹1,20,000 नकद और दुकान मालिक दिनेश कुमार मिश्रा का आधार कार्ड चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में 17 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजीम कुरैशी को सौरमऊ के पास से पकड़ा। अजीम कुरैशी मोहल्ला लाला का पुरवा, नार्मल चौराहा, थाना कोतवाली नगर का निवासी है, जो वर्तमान में कांशीराम कॉलोनी, अमहट में रह रहा था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से ₹36,160 नकद, एक आधार कार्ड, एक हथौड़ी, एक सब्बल, एक कटर और एक पेचकस बरामद किए गए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल प्रताप विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल सुग्रीव यादव और कांस्टेबल दिग्विजय सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPESKNL का बाबू 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:मेरठ में बिल की एवज में मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन ने पकड़ा
    Next Article
    मेरठ की CCSU में घूमता दिखा कंटीला जानवर सेही:छात्र नेता की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, परिसर में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment