Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को किया याद:दीप प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हुए

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भीम राव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबेडकर चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में बाबा साहेब की जयंती के पूर्व संध्या पर उनकी मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर, वहां साफ सफाई कर उन्हें नमन कर रही है। उनका स्मरण किया जा रहा है। बाबा साहेब का सपना पूरा कर रही BJP- धर्मेंद्र सिंह उन्होंने जिस तरह सामाजिक न्याय का नारा दिया। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। नरेंद्र मोदी जी 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प के साथ उस सपने को साकार कर रहे हैं। कल भी होगा आयोजन उन्होंने बताया कि बीजेपी का वर्ष भर में जो 6 कार्यक्रम है उसमें से एक बाबा साहेब की जन्म जयंती की है। जिसके उपलक्ष में कल 14 अप्रैल को भी बीजेपी सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम करेगी। प्रोग्राम में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए। सभी ने भीम राव अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर बनेगा नगर निगम,परियोजनाएं समय पर पूरी होने की उम्मीद:सीएम की घोषणा के बाद शहर में दिखेंगे बड़े बदलाव
    Next Article
    गोरखपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन:AIIMS डायरेक्टर बोलीं- महिलाओं की भागीदारी के बिना विकास अधूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment