Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव में मारपीट:दो गुटों की आपस में भिड़ंत से काउंटिंग रुकी, दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। बार एसोसिएशन के चुनाव में काउंटिंग के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला कर दिया जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद चुनाव के नतीजे रोक दिए गए हैं। कोर्ट में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। अन्य पदों पर होने वाले काउंटिग पर भी रोक लगा दी गई है। आज एल्डर्स कमिटी की बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर इस मामले में हत्या की कोशिश और लूट जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है। नतीजे आने से पहले ही शुरू हुआ विवाद बुधवार को दिनभर मतदान की प्रक्रिया शांति से पूरी हुई थी। शाम 6:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। रात करीब 9:30 बजे जब अध्यक्ष और मंत्री पद के नतीजे आने ही वाले थे, तभी अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लात-घूंसे चलने लगे और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दो गट आपस में भिड़ गए। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष पर हमला कर दिया और वे घायल हो गए। निवर्तमान अध्यक्ष पर हमले का आरोप पीड़ित भानू पांडेय का आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया। देर रात भानू पांडेय अपने समर्थकों के साथ कैंट थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उनकी तहरीर पर गिरजेश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु निषाद, अमर पांडेय समेत 8 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायल भानू पांडेय का मेडिकल टेस्ट जिला अस्पताल में कराया है। दूसरे पक्ष ने भी FIR दर्ज कराई इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। मंत्री गिरीश मणि त्रिपाठी के तहरीर पर निवर्तमान अध्यक्ष भानु प्रताप, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमापति उपाध्याय और दो बेटों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। अगला फैसला मीटिंग के बाद कचहरी में तनाव को देखते हुए एल्डर्स कमेटी ने फिलहाल चुनावी नतीजों के ऐलान पर ब्रेक लगा दिया है। अब चुनाव समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। बाकी पदों के लिए वोटों की गिनती जो गुरुवार को होनी थी, उस पर भी संशय बना हुआ है। जांच में जुटी पुलिस सीओ कैंट अरुण कुमार यश के मुताबिक, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति काबू में रहे। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    139 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण में भाग:समूह सखियों का 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
    Next Article
    पंचकूला में चलती ट्रेन से बैग चोरी:कानपुर का कारोबारी परिवार, चंडीगढ़ शादी में शामिल होने और शिमला घूमने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment