Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज:बारिश- ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, कल तक रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शनिवार की सुबह मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे पूरे शहर में ठंडक बढ़ गई है। आसमान घने बादलों से ढका हुआ है और ठंडी हवाओं के चलते मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह होते ही शुरू हुई बारिश ने दिन की शुरुआत को पूरी तरह बदल दिया। ठंडी हवाओं के साथ हो रही बारिश से लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। कई जगहों पर लोग छाता और रेनकोट का इस्तेमाल करते नजर आए। तापमान में आई भारी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सुबह की तरह शाम के समय भी ठंडक का असर ज्यादा देखने को मिलेगा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह-शाम ठंडक का असर बढ़ गया है, जिससे लोगों को मौसम में अचानक बदलाव महसूस हो रहा है। बारिश और बादलों का दौर रविवार तक जारी उन्होंने बताया कि मौसम का यह बदला हुआ रुख अभी जारी रहेगा और इसका प्रभाव रविवार तक बना रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही बादलों का आवरण बना रहेगा और हवाओं की रफ्तार भी महसूस की जाएगी। डॉ. पांडेय के अनुसार रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होगा, धूप निकलेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य स्थिति में लौट आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्टर गुलशन ग्रोवर बोले- आगरा वालो रियल हीरो बनो:आपके प्यार से मेरा दिल गार्डन-गार्डन हो गया, झूलेलाल मेले में पहुंचे थे
    Next Article
    बालेंद्र मौर्य ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की बर्खास्तगी मांगी:पुतला दहन को 'घिनौनी हरकत' बताया, संपत्ति जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment