Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टर गुलशन ग्रोवर बोले- आगरा वालो रियल हीरो बनो:आपके प्यार से मेरा दिल गार्डन-गार्डन हो गया, झूलेलाल मेले में पहुंचे थे

    17 hours ago

    2

    0

    फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर शुक्रवार शाम आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने झूलेलाल मेले का उद्घाटन किया। गुलशन ग्रोवर ने कहा- आगरा वालों का प्यार और सम्मान देखकर मेरा दिल गार्डन-गार्डन हो गया। उन्होंने कहा कि हम जैसे अभिनेता अभिनय करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में लोगों को नायक-नायिका बनना चाहिए। खलनायक को कोई नहीं पूछता। आज की नई जेनरेशन से कहना चाहता हूं कि खलनायक नहीं नायक और नायिका बनें। जिदंगी का मजा तो खट्‌टे में है। फैंस ने एक्टर गुलशन ग्रोवर के साथ सेल्फी ली। गुलशन ग्रोवर करीब 20 मिनट तक कार्यक्रम में रहे। 2 तस्वीरें देखिए… गुलशन बोले- आगरा वालों का प्यार हमेशा याद रखूंगा गुलशन ग्रोवर शाम करीब 10 बजे भोगीपुरा शाहगंज बाजार पहुंचे। यहां झूलेलाल की जयंती पर हो रहे कार्यक्रम में वह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईद के समय पर मैं आगरा में आया हूं। सुना है कि हर साल यहां झूलेलाल की जयंती पर दिव्यता और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके लिए सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं। अगली बार आप लोग और भी भ्व्य और दिव्य कार्यक्रम करें। इससे बड़ा आयोजन करें। कहा कि यहां पर हजारों की संख्या में लोग आए हैं। इनका प्यार मैं हमेशा याद रखूंगा। कहा- कबीरा स्पीकिंग, आप लोग रियल हीरो बने फैंस के कहने पर मंच से उन्होंने अपने फेमस डायलॉग बोले। उन्होंने जैसे ही कहा बैडमैन। वैसे ही फैंस में शोर मच गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म हेराफेरी का डायलॉग कबीरा स्पीकिंग बोला। फिर उन्होंने हम इंस्पेक्टर दूजे किस्म के हैं, जीने का मजा तो खट्टे में है। माया पलट दूंगा तेरी काया, केसरिया यह तो अपने ही लोग हैं, इन्हें पास कर देते हैं। ए मेरे जवानी के छक्के, मैडम हम पुलिस वाले हैं, अंदर कर देंगे तेल लगा के, जैसे अपने प्रसिद्ध डायलॉग लोगों को सुनाए। उन्होंनें कहा कि ऐसे डायलॉग फिल्मों में लिखे जाते हैं। मगर आप लोग ऐसे ने बनें। आप जीवन में अच्छे हीरो बने। सच्चे हीरो बने। झूलेलाल की शोभायात्रा में जमकर नाचे भक्त इससे पहले सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ हरगुनदास स्कूल से कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और योगी जहाजनाथ ने किया। शोभायात्रा रुई की मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित करने के बाद आगे बढ़ी। शोभायात्रा शाहगंज बाजार, संगीता रोड भोगीपुरा, जोगीपाड़ा होते हुए रुई की मंडी चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में शहनाई, ढोल नगाड़ों पर झूमते गाते भक्त निकले। लोगों ने जमकर डांस किया। यहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- 'कमरिया' गाने से हिट हुए पवन सिंह 'कमर' छूकर फंसे:एक्ट्रेस अंजलि बोलीं- बदनाम करके करियर बर्बाद किया; VIDEO में पूरी स्टोरी कमरिया करे लपालप…गाने से हिट हुए भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह कमर छूकर फंस गए हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने कमर छूने के मामले में पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग को शिकायत भेजी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में अचानक ठंड और बारिश:सरसों-आलू की फसलों को नुकसान, दो दिनों तक मौसम इसी तरह खराब बना रहेगा
    Next Article
    गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज:बारिश- ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, कल तक रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment