Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया:नोट में लिखा- वो बेवफा है, कई घर बर्बाद करेगी, शादी का झांसा देकर मुझसे संबंध बनाए

    20 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में पूर्व प्रधान के बेटे ने सुसाइड कर लिया। इंटर कॉलेज के एक कमरे में रविवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वाले हैं। गर्लफ्रेंड शादी का झांसा देकर लगातार मुझसे संबंध बनाती रही। अब वह मुझे धमकी दे रही है। वह और उसके घरवाले कहते हैं खुद से मर जाओ। वरना पूरे परिवार को जान से मार देंगे। वह लड़की बहुत धोखेबाज। बेवफा है। वह कई लोगों का घर बर्बाद करेगी।बॉयफ्रेंड ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया। जिसे उसने वाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना चौरी चौरा थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला इंटर कॉलेज के कमरे में फंदा लगाया चौरीचौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का गांव के बाहर इंटर कॉलेज है। उनका बड़ा बेटा धीरज सिंह (30) प्रतिदिन खाना खाकर अपने विद्यालय में सोने जाता था। शनिवार को भी वह घर से कॉलेज में सोने गया। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। तब उसका छोटा भाई उसे जगाने पहुंचा। छोटा भाई जब विद्यालय के एक कमरे में पहुंचा तो उसका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा। उसने अंदर देखा कि धीरज का शव रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी से लटक रहा था। उसने शोर मचाया। हल्ला सुनकर आस-पास से लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को धीरज के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर स्टेट्स पर लगाया फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इक्कठा किया हैं। भाई ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। बताया कि भाई ने जो बातें सुसाइड नोट में लिखी हैं। उसका उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसे उसने अपने स्टेट्स पर लगाया है। इस संबंध में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे एक महिला और उसके परिजनों पर मृतक को परेशान करने, धमकी देने का जिक्र है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। …………………. ये खबर भी पढ़िए- टीचर पिस्टल तानकर बोला- कैश दो, वरना मार दूंगा: काशी में CSC में लूट करने पहुंचा था; भीड़ ने पकड़ा तो बोला- कर्ज चुकाना है वाराणसी में 35 साल के टीचर ने जन सेवा केंद्र (CSC) में लूट की कोशिश की। उसने संचालक पर पिस्टल तान दी। धमकाते हुए बोला- रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। सीएससी संचालक रुपए लाने की बात कहकर पीछे गया और शोर मचाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति से झगड़कर महिला फंदे पर झूली, पुलिस ने बचाया...VIDEO:कानपुर में लड़ाई के बाद घर से भागी, वापस लाया तो सुसाइड की कोशिश
    Next Article
    सुलतानपुर में अवैध कब्जे की जांच टीम पर हमला:प्लाटिंग करने वालों ने ग्रामीणों को पीटा, CO बोले-गांव वालों को पैमाइश पर आपत्ति थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment