Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति से झगड़कर महिला फंदे पर झूली, पुलिस ने बचाया...VIDEO:कानपुर में लड़ाई के बाद घर से भागी, वापस लाया तो सुसाइड की कोशिश

    17 hours ago

    2

    0

    कानपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फंदा चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा। महिला को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया और मायके वालों को मामले की जानकारी दी। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद पूछताछ होगी। महिला की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… झगड़ाकर घर से निकली तो रास्ता भटकी कल्याणपुर बारासिरोही में रहने वाले अरविंद कमल एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। घर में मां शकुंतला, बड़ा भाई सुनील कमल और पत्नी रिया कमल है। अरविंद ने बताया की करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल पहले एक बच्चा हुआ था। कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। इसके बाद पत्नी डिप्रेशन में चली गई। इसे लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होने लगा। रोज की तरह शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पति की मानें तो झगड़े के बाद रिया इतना आवेश में आ गई कि बोली अब मैं घर छोड़कर जा रही हूं। इसके बाद घर से निकल गई, जब तक हम लोग पीछे से निकले वह गुम हो गई। परिवार ने तलाशा, नहीं मिली तो वापस लौटे काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली तो परिवार के लोग देर रात घर लौट आए थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे पत्नी का किसी राहगीर के मोबाईल से फोन आया की वह रास्ता भटक गई है। जिसके बाद बताए गए जगह पर पति पहुंचा और उसे घर वापस ले अया। घर पहुंचने के बाद रिया और अरविंद के बीच फिर से जमकर झगड़ा हुआ। रिया ने कहा कि रोज-रोज घुट-घुट के मरने से अच्छा है कि आज मैं अपनी जिंदगी ही खत्म कर लूंगी और फफक-फफक कर रोने लगी। इस दौरान परिवार के लोगों ने भी काफी समझाया, लेकिन वह किसी की एक नहीं मानी और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड का प्रयास करने लगी। फंदा लगाते देख पुलिस को बुलाया परिवार के लोगों ने खिड़की से यह देखा तो परेशान हो गए। फौरन डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस चंद मिनट में ही घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर पहुंची तो महिला पुलिस को देखते ही फंदे पर झूल गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मदद से पास के एक नर्सिंगहोम में रिया को एडमिट कराया। इसके साथ ही उसके मायके में फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही मायके के लोग भी हॉस्पिटल पहुंचे। पति-जेठ हिरासत में, महिला के बयान के आधार पर होगा एक्शन डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस की तत्परता से महिला के फंदे पर झूलते ही उसे दरवाजा तोड़कर पीआरवी के जवानों ने बचा लिया। महिला को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। महिला की हालत सामान्य होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। अगर वह किसी पर आरोप लगाती है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। फिलहाल मायके वालों या सुसाइड की कोशिश करने वाली की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री मंडल विस्तार के बाद भाजपा-विधायक ने किया पोस्ट:मौर्य समाज की अनदेखी का लगाया आरोप, बोलीं- दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता मिल रही
    Next Article
    गोरखपुर में बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया:नोट में लिखा- वो बेवफा है, कई घर बर्बाद करेगी, शादी का झांसा देकर मुझसे संबंध बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment