Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या:पेट में लगी गोली, खेत जोतने को लेकर हुआ विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार सुबह 11:30 बजे खेत जोतने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चचेरे भाई ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। पेट में गोली लगने के बाद युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में हुई। खेत जोतने से मना करने पर हुआ विवाद मेथौली के रहने वाले सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती करते हैं। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह सुदामा का बेटा शिवम पांडेय (26) खेत की जुताई कराने पहुंचा था। उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया। गोली लगने के बाद भागा, पुलिया के पास मौत आरोप है कि ट्रैक्टर के जाने के बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और शिवम को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद रधई ने शिवम पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में करंट लगने से युवक की मौत:फर्राटा पंखे की चपेट में आया युवक, परिवार में सबसे छोटा था; परिवार में मातम
    Next Article
    बरेली में शादी के 1साल बाद विवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी के फंदे से लटका मिला शव, 8 माह की बच्ची के सर से उठा मां का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment