Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप ने गर्मी बढ़ाई:लोग गमछा और दुपट्टा लेकर निकाल रहे बाहर, आज 38°C तक पहुंचेगा तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह के समय ही तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन की शुरुआत ही गर्म रही। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पाण्डेय के अनुसार, आज गोरखपुर का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन के समय गर्मी काफी ज्यादा महसूस होगी। जबकि रात में थोड़ी राहत मिल सकती है। दोपहर के समय तेज धूप और उमस से बचने के लिए लोग घर से निकलते समय सावधानी बरत रहे हैं। कई लोग गमछा, दुपट्टा, टोपी और छाता का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि धूप से खुद को बचा सकें। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गोरखपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के कारण धूप लगातार तेज बनी हुई है, जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है। इधर डॉक्टरों ने भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर आंबेडकर प्रतिमा विवाद- 8 नामजद, 200 अज्ञात पर केस:पीड़िता बोली- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, 2 कारें जलाई, 9 तोड़ीं, 5 घंटे चला उपद्रव
    Next Article
    मुस्कान-साहिल कोर्ट में पेश करेंगे अपनी सफाई:ऑनलाइन पेशी होगी, सौरभ की हत्या कर नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से पैक की थी लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment