Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चोर ने उड़ाई बुलेट:ईंट से मारकर लॉक तोड़ा, 10 सेकेंड के अंदर फरार हुआ

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने से एक चोर बुलेट लेकर फरार हो गया। बिना मास्क लगाए वह बाइक के पास आया। इधर-उधर देखा। फिर ईंट मारकर लॉक तोड़ी और 10 सेकेंड के अंदर बाइक लेकर भाग गया। चोरी की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह मामला बुधवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोर की तलाश में CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जानिए पूरा मामला… गोरखनाथ मंदिर के ठीक सामने लिबर्टी शो रूम के नीचे से एक चोर बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया। घटना बुधवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही । यह बाइक ग्लांस यूनिसेक्स सैलून के ओनर अभिषेक अनूप की थी। उन्होंने बताया- 6 महीने पहले ही उन्होंने ब्लैक कलर की मेट्रियोर 350 बुलेट ली थी। रोज की तरह कल भी मैं अपने सैलून आया और बाइक नीचे खड़ा कर दिया। शाम को घर जाने के लिए बुलेट निकालने गया तो देखा बाइक गायब है।कुछ देर के लिए मैं घबरा गया। फिर मुझे लगा इतनी सिक्योरिटी के बीच गायब तो नहीं हो सकती। फिर मैंने इधर- उधर देखा। बाइक कहीं नहीं दिखी। फिर हमने CCTV फुटेज चेक किया। उसमें दिखा कि शाम 05 : 02 मिनट पर एक लड़का मेरी बाइक के पास आया। कुछ देर वहीं खड़ा रहा। पहले इधर- उधर देखा। उसके बाद पास में पड़ा एक छोटा सा ईंट का टुकड़ा उठाया। ईंट मारकर उसने लॉक तोड़ी और वहीं फेंक कर बाइक स्टार्ट करके लेकर भाग गया। जांच में जुटी पुलिस अभिषेक अनूप ने बताया- इस मामले में हमने तुरंत गोरखनाथ थाने की पुलिस को सूचना दी। उन्होंने CCTV फुटेज चेक किया। उसके बाद खोजबीन शुरू कर दी। पता चला कि चोर बरगदवां की तरफ भागा है। उसके आगे का लोकेशन पता नहीं चला। गुरूवार को हमने थाने में थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमो भारत उद्घाटन से पहले ट्रैफिक प्लान:21 और 22 फरवरी को भारी वाहनों की नो एंट्री, मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में रेड लाइट की मांग
    Next Article
    वाराणसी में आम पर्यटक बन नाव पर बैठे अधिकारी:लाइफ जैकेट नही मिलने पर टोका, नियम की अनदेखी करनी वाली 4 नाव सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment