Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव मतगणना का दूसरा दिन:अध्यक्ष पद पर करुणाशंकर मिश्र आगे, आज आएंगे नतीजे

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जूनियर बार एसोसिएशन के पुरातन चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेंट्रल बार भवन में शुरू हुई। एल्डर कमेटी और न्यासी मंडल ने शाम सात बजे तक आठ राउंड की मतगणना पूरी की। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शेष 10 राउंड की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर करुणाशंकर मिश्र अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेपी मिश्र से आगे चल रहे हैं। मतगणना स्थल के आसपास उम्मीदवारों के समर्थक प्राप्त मतों की जानकारी दर्ज करते दिखे। भीड़ को देखते हुए एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर पर्याप्त संख्या में पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। मतगणना प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल, सदस्य जगत बहादुर सिंह, रफीक खां, श्रीनाथ, राजेंद्र सिंह, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला, परमानंद मिश्रा और प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी सहित 100 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सहयोग किया। इन चुनावों में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 48 उम्मीदवारों के पक्ष में कुल 1834 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद के लिए तीन निकटतम उम्मीदवारों के बीच मतों का अंतर बेहद कम रहा, जिससे कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महामंत्री पद पर भी सुबह से शाम तक दो उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर बनी रही। प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को मतगणना के पहले दिन लगभग सवा आठ राउंड में 834 मतों की गिनती की गई। मतगणना 10 टेबलों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। पहले दिन की मतगणना के शुरुआती नतीजों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर करुणाशंकर मिश्र को 256 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेपी मिश्र को 226 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर भी पहले अनुमानित विजेता उम्मीदवार और निकटतम प्रतिद्वंद्वी के बीच लगभग 105 मतों का अंतर बताया गया है। शुक्रवार को शेष 10 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी; ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार; अविमुक्तेश्वरानंद का संतों को अल्टीमेटम
    Next Article
    13 साल की लड़की को दिखाया इंस्टाग्राम हैक का डर:लखनऊ में सहेली ने मांगे रुपए, न देने पर बॉयफ्रेंड संग मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment