Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM ने कहा- लेखपाल-कानूनगो को सस्पेंड करो:जनता दर्शन में महिला बोली- दबंग रास्ता नहीं दे रहे, कहा- जहां चाहो शिकायत कर लो

    2 hours ago

    1

    0

    CM योगी आज गोरखपुर में हैं। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान सख्त नजर आए। एक महिला ने कहा कि कुछ दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं और शिकायत करने पर धमकी देते हैं कि जहां जाना हो चली जाओ। महिला की बात सुनकर सीएम नाराज हो गए। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को हर हाल में रास्ता दिलाया जाए। सीएम योगी ने साफ कहा कि अगर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार रास्ता दिलाने में खुद को असमर्थ मानते हैं तो तीनों को सस्पेंड कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही मिले, वहां जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ मामले की गंभीरता के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। करीब 200 लोगों से मिले सीएम, खुद सुनी समस्याएं सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित कार्यक्रम में सीएम करीब 200 लोगों से मिले। वह एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को दिए, जिन्हें उन्होंने खुद पढ़कर शिकायत और समस्या की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। हर पीड़ित की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जमीन से जुड़े कुछ अन्य मामलों में भी लोगों ने राजस्व कर्मियों की लापरवाही की शिकायत की। इस पर सीएम ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इलाज के लिए पहुंचे लोगों को भी मदद का भरोसा जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। सीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद भी यदि इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी जरूरतमंद को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए- यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी:पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी यूपी के सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर 1 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती होगी। साथ ही, पहले से काम कर रहे 2.75 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी भी 8 से 15 हजार रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है। चुनावी साल में 5 महीने पहले भी योगी सरकार ने 2.75 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई थी। तब 8 से 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) 30 अगस्त से पहले काम शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री खुद उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में तहरीर देने जा रहे लोगों पर की फायरिंग:पाली में युवक के हाथों में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    दरोगा पर हमले के बाद 3 थानों से पहुंची पुलिस:लखनऊ में अवैध डेयरियों से 100 से ज्यादा भैंसें उठवाईं, पीएसी की कंपनी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment