Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM योगी ने IT पार्क का लोकार्पण किया:2000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, GIDA क्षेत्र में निर्माण हुआ है

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में बने आईटी पार्क का गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। पार्क GIDA कार्यालय के पास सेक्टर 7 में 3.5 एकड़ जमीन पर बना है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की ओर से लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। आईआईएम लखनऊ को जगह आवंटित की जा चुकी है। इस संस्थान की ओर से यहां इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें 20 सीटें होंगी। जहां युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। लोकार्पण के बाद STPI यहां आईटी कंपनियों को जगह आवंटित करेगी। कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां आईटी सेक्टर में लगभग 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। बुधवार को सीएम योगी ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन किया था। 144 छात्राओं के लिए एक नए एसी हॉस्टल की आधारशिला रखी, जो 13.66 करोड़ रुपए में तैयार होगा। 2 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर फटा, बिजली आपूर्ति ठप:भदोही में खंभे टूटे, VIDEO में ग्रामीण तेल लूटते दिखे
    Next Article
    मेरठ में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज:औद्योगिक-रिहायशी इलाकों में गैस सप्लाई होगी, डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment