Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM योगी ने कहा- घर तक पहुंचेगा सिलेंडर:डीजल-पेट्रोल के लिए लाइन न लगाएं, ऐसा करने से राष्ट्रभक्ति पर संदेह उठता है

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में CM योगी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है। यह लंबा खिंचा तो प्रभावित हर व्यक्ति होगा। हमें घबराना नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। चुनौती आती है तो सबको सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है। देश के हित में सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हमें उसके लिए खुद को तैयार करना होगा। जैसे कोई भी रसोई गैस का सिलेंडर बिना खत्म हुए न लेने जाएं। जैसे पहले सिलेंडर घर तक पहुंचता था, वैसे अब भी पहुंचाएंगे। लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग अव्यवस्था पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब आप की बारी आएगी तो आप तक सिलेंडर पहुंच जाएगा। जब जरूरत हो तभी डीजल और पेट्रोल लेने जाएं। यदि लाइन लगाएंगे तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व को इस बात के लिए ध्यान देना चाहिए कि भारत में सबकुछ अच्छा है। उत्सव उत्साह के माहौल में मनाया जा रहा है। रामनवमी पर कल 12 बजे सूर्य भगवान भी श्रीराम का राजतिलक करेंगे। उन्होंने रवि किशन की चुटकी ली। कहा कि हो सकता है मिडिल ईस्ट में युद्ध न हो रहा होता तो रविकिशन दुबई में होते। वहां युद्ध हो रहा है तो वह सोचे कि चलो सहजनवा चलते हैं। CM योगी ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में बने आईटी पार्क का लोकार्पण किया। पार्क GIDA कार्यालय के पास सेक्टर 7 में 3.5 एकड़ जमीन पर बना है। 2 तस्वीरें देखिए… 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की ओर से लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है। आईआईएम लखनऊ को जगह आवंटित की जा चुकी है। इस संस्थान की ओर से यहां इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें 20 सीटें होंगी। जहां युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। लोकार्पण के बाद STPI यहां आईटी कंपनियों को जगह आवंटित करेगी। कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां आईटी सेक्टर में लगभग 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। बुधवार को सीएम योगी ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन किया था। 144 छात्राओं के लिए एक नए एसी हॉस्टल की आधारशिला रखी, जो 13.66 करोड़ रुपए में तैयार होगा। सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक
    Next Article
    किशोर की गर्दन कटकर लटकी, खून का फौव्वारा निकलने लगा:फिरोजाबाद में चलती बस से झांक रहा था; पिता के साथ बारात आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment