Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में एक महीने में 3 घरों में की चोरी:पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया, बंद मकानों को बनाते थे निशाना

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों ने मिलकर पिछले एक महीने में तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी बंद मकानों को अपना निशाना बनाते थे और रेकी कर वहां से गहने और पैसे उड़ा ले जाते थे। जानकारी देते हुए एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पकड़े गए की पहचान शहजादे और अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। उनके पास से 4,70,000 रुपए, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, हथौड़ी, लोहे की सरिया और अन्य सामान बारामद किया गया। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है। यही घटना अन्य लोग भी शामिल मिलते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। दोनों का आपराधिक इतिहास लंबा है। उनपर गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य मुकदमें दर्ज हैं। जानिए पूरा मामला … गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना अंतर्गत अलग- अलग इलाके में दो चोरों ने समय-समय पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत थाने में मिली। उसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। पहली घटना में 5 फरवरी को प्रज्ञानगर बडगो स्थित एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया। खिड़की तोड़ कर घर घर में घुसे और लाखों के जेवर चुरा कर फरार हो गए। जब परिवार वाले घर लौटे तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ है। फिर उन्होंने घर में रखे गहने चेक किए तो गायब मिले। इसके तुरंत बाद परिजनों ने थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। वहीं दूसरी चोरी न्यू कालोनी कजाकपुर में स्थित घर में की गई थी। यह घर भी कुछ दिनों के लिए बंद था। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। 3 अप्रैल को घर का ताला तोड़ कर अंदर रखें गहने चुरा लिए। इस संबंध में भी परिजनों ने FIR दर्ज कराया। जबकि तीसरी चोरी आजाद चौक स्थित एक बंद मकान में किया। वहां से लाखों के गहने और कुछ रुपए लेकर भाग निकले थे। जब परिजनों को चोरी का पता चला तो मुखिया उमेश शुक्ला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। सक्रीय हुई पुलिस टीम एक के बाद एक तहरीर मिलने पर पुलिस की टीम भी सक्रीय हो गई। और चोरों की तलाश हर स्तर से की गई। जिसके बाद मंगलवार को 2 अभियुक्तों को गिरफ्त्तार किया गया। आरोपियों की पहचान उनकी पहचान राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत, नई मस्जिद स्थित तुर्कमानपुर निवासी शहजादे और निवासी राजघाट थाना अंतर्गत हल्सीगंज नक्की रोड बसंतपुर निवासी अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। 4.7 लाख बरामद किए गए पकड़ें गए अपराधियों के पास से चोरी के गहनों से बेचे गए माल में से कुल 4,70,000 रू0 नगद, घटना में इस्तेमाल दो पहिया वाहन, लोहे की हथौडी और लोहे का सरिया बरामद किया गया है। गैंगेस्टर एक्ट सहित 20 से ऊपर मुकदमें दर्ज पुलिस के मुताबिक पकड़ें गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। जिसमें से आरोपी शहजादे के ऊपर गैंगेस्टर एक्ट सहित कुल 23 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं अब्दुल सलाम के खिलाफ भी गैंगेस्टर एक्ट के साथ कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में खीरा मांगने पर चचेरे भाई की हत्या:चाकू से हमला कर जान ले ली, बोला- पहले के रुपए दो तब खीरा मिलेगा
    Next Article
    कानपुर के मंदिर में अश्लीलता का विरोध:सेवादार और महंत पर 35-40 लोगों का हमला, महंत की उंगली टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment