Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फोटोग्राफर से मारपीट:इंस्टाग्राम के जरिए शूटिंग के लिए बुकिंग कर बुलाया, रास्ते में छीने 6 लाख के कैमरे

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक फोटोग्राफर से मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने इंगेजमेंट में शूट कराने के नाम पर इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित से संपर्क किया। 17 अप्रैल के आयोजन के लिए 15,000 में बुक किया। उसके बाद शूटिंग लोकेशन पर बुला कर घेराबंदी कर मारपीट शुरू कर दिया। साथ ही उसके पास रखें 6 लाख के कैमरे को भी छीन लिया। साथ ही चाकू से वार करने भी जा रहे थे। शोर सुनकर स्थानीय महिलाएं पहुंची और बदमाशों को दौड़ा कर भगाया। घटना में पीड़ित के बाइक का टायर भी फट गया। मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला … तारामंडल निवासी विवेक वर्मा शादी विवाह और अन्य आयोजनों में फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग करते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालते हैं। जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को एक व्यक्ति इंस्टाग्राम के जरिए उनसे संपर्क करता है। 17 अप्रैल को इंगेजमेंट में शूटिंग के लिए उनसे बातचीत करता है। फिर 15,000 रुपए में बुक भी कर लेता है। इसके बाद 13 अप्रैल को नौका विहार पर एक लड़की विवेक से मिलती है और उस बुकिंग के लिए 3,000 रुपए एडवांस देकर चली जाती है। लाइव लोकेशन भेज कर बुलाया फिर 17 अप्रैल के दिन विवेक के पास युवक ने फोन किया और लाइव लोकेशन भेज कर चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर उसरहा में जल्द पहुंचने के लिए कहा। जिसके बाद विवेक अपने एक साथी के साथ बाइक से गौनर उसरहा पहुंचे। वहां पहुंच कर मेन लोकेशन पर पहुंचने के लिए उस युवक को फिर कॉल किया। थोड़ी देर बाद दो लोग बाइक से वहां पहुंचे और कहा कि सीवान के बाहर कार्यक्रम होना है वहीं चलिए। गांव बाहर ले जाकर किया हमला विवेक ने बताया कि गांव के बाहर पहुंचते ही उन लोगों ने गाड़ी रोका और उनके गिरोह से 8 से 10 लोग और आ गए। फिर बिना कुछ कहे घेराबंदी करके मारपीट करना शुरू कर दिया। डंडे से खूब पीटा। मेरे पास मौजूद लगभग छह लाख की कीमत के 5 कैमरे लूट लिया। बचने के लिए मैंने उनसे कहा कि कैमरा ले लीजिए और हम लोगों को छोड़ दीजिए। इतने में उन्होंने चाकू से मारने कर प्रयास भी किया। मेरी बाइक के टायर पर चाकू मारने से वह फट गया। शोर सुनकर स्थानीय महिलाओं ने मुझे बचाने के लिए दौड़ी तो लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी तहरीर इसके बाद पीड़ित ने लूट की सूचना दी। पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के साथ एक युवक के घर से कैमरे को बरामद कर 11 युवकों को हिरासत में ले ली। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद 11 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके पास से कैमरे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती महिला को बिना उपचार रेफर करने का आरोप:उन्नाव जिला अस्पताल में दर्द से तड़पती रही, VIDEO आया सामने
    Next Article
    स्मार्ट मीटर से बिलिंग होगी पारदर्शी:अम्बेडकरनगर में सोमवार से हेल्प डेस्क शुरू, घर बैठे बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment