Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गंगा संरक्षण के लिए जनजागरण:महाआरती के बाद जले 1111 दीप, गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गंगा के प्रति आस्था, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को नौका विहार, तारामंडल में गंगा समग्र, गोरक्ष प्रांत की ओर से महाआरती एवं दीपोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1300 से अधिक श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने सहभागिता की। महाआरती के बाद 1111 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से नौका विहार परिसर जगमगा उठा। गंगा समग्र के गोरक्ष प्रांत संयोजक राजकिशोर मिश्रा ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन परंपरा की आधारधारा हैं। गंगा संरक्षण को केवल पूजा तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। सह संयोजक डॉ. चंद्रभूषण तिवारी ने जल स्रोतों में प्लास्टिक व प्रदूषित सामग्री न डालने की अपील की। डॉ. पवन कुमार पांडेय ने 1111 दीपों को जनजागरण और पर्यावरण चेतना का प्रतीक बताया। मृदुला मिश्रा ने गंगा गीत प्रस्तुत किया। संचालन दिनेश पांडेय और दुर्गा प्रसाद ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पितृपक्ष पर आनंद घाट पर उमड़ी भीड़:पुरोहित ने बताया पितरों के श्राद्ध की तिथियों का महत्व, गूंजे मंत्र
    Next Article
    'इंचीटेप लगाकर पूरा कॉमर्शियल में नाप दूंगी':प्रयागराज में रिश्वत नहीं देने पर महिला राजस्व निरीक्षक ने धमकाया, एंटी करप्शन ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment